108MP वाला Xiaomi Mi 10 जल्द भारत में लेगा एंट्री

HIGHLIGHTS

27 मार्च को ग्लोबली लॉन्च होगा डिवाइस

केवल vanilla Mi 10 smartphone होगा लॉन्च

108MP वाला Xiaomi Mi 10 जल्द भारत में लेगा एंट्री

Xiaomi ने कुछ समय पहले चीन में Mi 10 और Mi 10 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को लॉन्च किया था और तभी से भारत में इन फोंस के लॉन्च की बात चल रही है। अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही Xiaomi Mi 10 को भारत में पेश किया जाएगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अपने अलग-अलग सोश्ल मीडिया हैंडल पर डिवाइस को टीज़ करना शुरू कर दिया है। ऐसा हो सकता है कि कंपनी केवल vanilla Mi 10 smartphone को भी भारत में लाएगी। कंपनी मार्च 2020 के आखिर में फोन को भारत ला सकती है।  

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

टिप्स्टर Mukul Sharma ने ट्विटर पर दावा किया था कि शाओमी इसी महीने में Mi 10 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। ट्वीट में यह भी बताया गया था कि भारत में केवल Mi 10 phone को ही लाया जाएगा। Xiaomi Mi 10 को 27 मार्च को ग्लोबली पेश किया जाएगा इसलिए उम्मीद है कि फोन को इसी दौरान भारत में भी लाया जाएगा। कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी फोन को टीज़ किया गया है।

Mi 10

Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को एक 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, हालाँकि इसमें यह डिस्प्ले 1120 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। इस मोबाइल फोन में आपको एक सिंगल होल-पंच डिस्प्ले डिजाईन मिल रहा है। स्मार्टफोन में आपको एक 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल रही है। इसके अलावा इसमें आपको टच सैंपलिंग रेट 180Hz मिल रहा है। फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 865 के साथ लॉन्च किया गया है। 

स्मार्टफोन में आपको एक 4780mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। यह 30W की वायर्ड फ़्लैश चार्ज तकनीकी के साथ आ रहा है। फोन में आपको 30W की वायरलेस चार्जिंग के साथ साथ 10W की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीकी भी मिल रही है। इसके अलावा फोन के प्रो वर्जन में आपको 50W की चार्जिंग सपोर्ट मिल रही है, इसके अलावा यह 4500mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। फोन में आपको वाई-फाई 6 का सपोर्ट भी मिल रहा है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एक धमाकेदार 108MP का मेन कैमरा मिल रहा है, यह ISOCELL Bright HMX सेंसर है जो Samsung द्वारा निर्मित किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में रियर कैमरा में आपको एक 13MP का सेंसर और दो 2MP के सेंसर मिल रहे हैं। फोन के फ्रंट पर आपको एक 20MP का सेंसर मिल रहा है। 

Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत RMB 3,999 है, यानी अगर हम इसे भारतीय रुपयों में देखें तो यह लगभग Rs 40,910 होती है। इस मोबाइल फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट इसी कीमत में आपको मिलता है। हालाँकि अगर आप इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल लेना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप इसे RMB 4,299 यानी लगभग Rs 43,980 की कीमत में ले सकते हैं। साथ ही अगर आप Xiaomi Mi 10 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल लेते हैं तो आपको यह RMB 4,699 यानी लगभग Rs 48,080 में पड़ेगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile