Meizu E3 स्मार्टफोन 6GB रैम और Snapdragon 636 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानिये क्या है इसकी कीमत

HIGHLIGHTS

Meizu E3 कंपनी की ओर से पेश किया गया नया डिवाइस है जिसे अभी के लिए महज चीन में ही लॉन्च किया गया है।

Meizu E3 स्मार्टफोन 6GB रैम और Snapdragon 636 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानिये क्या है इसकी कीमत

Meizu E3 कंपनी की ओर से पेश किया गया नया डिवाइस है जिसे अभी के लिए महज चीन में ही लॉन्च किया गया है। हालाँकि इस स्मार्टफोन में कुछ टॉप-एंड स्पेक्स को आप देख सकते हैं। लेकिन अगर इसकी कीमत पर गौर करें तो ऐसा कहा जा सकता है कि इसे देखते हुए इसके स्पेक्स काफी अच्छे हैं। स्मार्टफोन की सबसे ख़ास बात यह है कि यह नया स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 6GB के रैम दी गई है, साथ ही स्मार्टफोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप भी दिया गया है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको बता दें कि स्मार्टफोन को चीन में 26 मार्च से प्री-आर्डर किया जा सकता है। और इसकी शिपिंग 31 मार्च से शुरू होगी। स्मार्टफोन को अलग अलग तीन कलर वैरिएंट्स जैसे शैम्पेन गोल्ड, ब्लैक और ब्लू रंगों में पेश किया गया है। 

Paytm मॉल पर इन टेलिविज़ंस पर मिल रहे ख़ास ऑफर्स

अगर स्मार्टफोन के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि स्मार्टफोन में एक 5.99-इंच की FHD+ 1080×2160 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन एंड्राइड 7.2.1 नौगट के साथ पेश किया गया है। और इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 6GB की रैम भी मौजूद है। 

अगर स्मार्टफोन में मौजूद कैमरा आदि की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसमें आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप इसके रियर में मिल रहा है। इसके सेंसर की चर्चा करें तो आपको इसमें एक 12-मेगापिक्सल का Sony IMX362 सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा इसमें दूसरा सेंसर एक 20-मेगापिक्सल का Sony IMX350 है। इन दोनों ही कैमरा के साथ आप बढ़िया तस्वीरें लेने में सक्षम होंगे। साथ ही आपको यह भी बता देते हैं कि स्मार्टफोन में एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। 

फोन में आपको 64GB और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB और बढ़ा सकते हैं। डिवाइस में आपको एक 3360mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। 

जानिये 5 हजार से 20 हजार तक की कीमत में आने वाले सबसे शानदार स्मार्टफोंस के बारे में

अब अगर इसकी कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि यह डिवाइस आपको 64GB वैरिएंट में CNY 1,799 यानी लगभग Rs 18,500 की कीमत में मिलेगा, इसके अलावा अगर आप इसके 128GB वैरिएंट को लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए CNY 1,999 यानी लगभग Rs 20,600 खर्च करने होंगे। यहाँ ख़ास बात यह भी है कि कंपनी ने इस डिवाइस के साथ एक लिमिटेड एडिशन Meizu E3 J-20 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत CNY 2,499 यानी लगभग Rs 25,700 है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo