Meizu 15 सीरीज के स्मार्टफोन को चीन में 29 अप्रैल को सेल के लिए किया जा सकता है उपलब्ध

HIGHLIGHTS

Meizu अपने एनिवर्सरी एडिशन वाले स्मार्टफोंस को लॉन्च करने के लिए काफी उत्साहित है। इन स्मार्टफोंस में Meizu 15, Meizu 15 Plus और Meizu 15 lite स्मार्टफोंस आते हैं।

Meizu 15 सीरीज के स्मार्टफोन को चीन में 29 अप्रैल को सेल के लिए किया जा सकता है उपलब्ध

Meizu अपने एनिवर्सरी एडिशन वाले स्मार्टफोंस को लॉन्च करने के लिए काफी उत्साहित है। इन स्मार्टफोंस में Meizu 15, Meizu 15 Plus और Meizu 15 lite स्मार्टफोंस आते हैं। हालाँकि जहां इन स्मार्टफोंस को लेकर लीक और रुमर्स के माध्यम सभी कुछ सामने आ चुका है, लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट के बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालाँकि एक नई रिपोर्ट में सामने आ रहा है कि इस स्मार्टफोन को चीन में सेल के लिए 29 अप्रैल को लाया जा सकता है। इसका मतलब है कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह स्मार्टफोंस लॉन्च किये जा सकते हैं। गिज्मोचाइना की एक रिपोर्ट कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है।

Flipkart इन प्रोडक्ट्स पर दे रहा है ख़ास ऑफर्स

उम्मीद की जा सकती है कि Meizu 15 Plus को फुल-स्क्रीन डिसप्ले और नियर-विजिबल बेजल के साथ पेश किया जा सकता है। इस तरह का डिजाइन हम शाओमी Mi MIX 2 में देख सकते हैं। 

बैक में ड्यूल रियर कैमरा वर्टिकल पोजिशन में दिया गया है। साथ ही मिडल में फ्लैश और लेजर फोकस मॉड्यूल दिया गया है। वहीं, इसके अलावा किसी ओर स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले सामने आई लीक में बताया गया था कि Meizu 15 Plus को क्वालकॉम स्नपड्रैगन 845 SoC और सैमसंग Exynos 8895 के साथ पेश किया जा सकता है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

कीमत की बात करें तो इसे दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। दोनों वेरिएंट को रैम के बेस पर पेश किया जा सकता है। बड़े वेरिएंट को RMB 3,499 (लगभग 34,000 रुपए) और दूसरा RMB 2,999 (लगभग 29,000 रुपए) का हो सकता है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo