LG W10 Alpha स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत है मात्र Rs 9,999
LG W10 Alpha स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है
इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 5.71-इंच की रेनड्राप डिस्प्ले दी गई है
हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एंड्राइड 9 की सपोर्ट मिल रही है
LG ने अपना नया W सीरीज का एक स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, इस सीरीज में आखिर फोन पिछले साल लॉन्च किया गया था, इस सीरीज में पहले से ही LG W10, W30 और W30 Pro स्मार्टफोंस आते हैं। हालांकि इसी सीरीज में कंपनी की ओर से अब एक नया मोबाइल फोन लॉन्च कर दिया गया है, आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को LG W10 Alpha के नाम से लॉन्च किया गया है, और यह W30 के बीच का एक स्मार्टफोन है।
Surveyआपको बता देते है कि LG W10 Alpha स्मार्टफोन में आपको एक 5.71-इंच की HD+ रेनड्राप नौच डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1520×720 पिक्सल है। इसमें आपको 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो भी मिल रहा है। फोन में आपको ओक्टा-कोर UNISOC SC9863 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 3GB की रैम भी मिल रही है, और इसमें आपको 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।
स्मार्टफोन का डिजाईन LG W10 से काफी मेल खाता है, हालाँकि इसमें आपको एक छोटा नौच भी मिल रहा है, ये आपको LG W10 में नहीं मिल रहा है, इसके अलावा अगर हम W10 Alpha की चर्चा करें तो इसमें आपको फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को नहीं मिलेगा।
कैमरा आदि पर आते हैं तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में यानी W10 Alpha में आपको एक 8MP का रियर कैमरा मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक 8MP का ही फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। कैमरा में आपको AI क्षमता के साथ कई इफ़ेक्ट मिल रहे हैं, जिनमें बोकेह, फेस ब्यूटी, और फेस कट आदि शामिल हैं।
फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है, इसके अलावा आपको इसमें 4G VoLTE, Bluetooth 4.1, GPS, AGPS और OTG सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एंड्राइड 9 का सपोर्ट भी मिल रहा है, और फोन में आपको एक 3450mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile