Lenovo Legion गेमिंग फोन सपोर्ट करेगा दुनिया की सबसे तेज़ 90W चार्जिंग

HIGHLIGHTS

जल्द लॉन्च होगा 90W चार्जिंग वाला फोन

Lenovo Legion गेमिंग फोन के बारे में नई जानकारी

Lenovo Legion गेमिंग फोन सपोर्ट करेगा दुनिया की सबसे तेज़ 90W चार्जिंग

Lenovo का पहला 2019 फ्लैगशिप फोन Lenovo Z6 Pro अप्रैल में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने इस साल अभी तक कोई फोन लॉन्च नहीं किया है। एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि Lenovo Legion कंपनी का इस साल का पहला फोन होगा। जैसा कि नाम से पता चलता है यह एक गेमिंग सेंट्रिक फोन होगा जो स्नैपड्रैगन 865 मोबाइल प्लैटफॉर्म द्वारा संचालित होगा। Lenovo Legion gaming phone दुनिया की सबसे फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आने वाला फोन होगा और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फिलहाल ओप्पो की 65W SuperVOOC 2.0 विश्व की सबसे तेज़ चार्जिंग तकनीक है। Xiaomi और Vivo क्रमश: 100W और 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम कर रहे हैं लेकिन अभी यह आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है। पिछली रिपोर्ट में पता चला था कि लेनावो का Legion गेमिंग स्मार्टफोन 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि 90W चार्जिंग वायर्ड, वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग को मिलकर नहीं है बल्कि डिवाइस वास्तव में 90W सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।

लेनावो की 90W चार्जिंग तकनीक कोंपीटीशन को बढ़ा देगी। ओप्पो की SuperVOOC 2.0 आधे घंटे में 4,000mAh बैटरी चार्ज कर सकती है। 90W चार्जिंग तकनीक इसी साइज़ की बैटरी को तेज़ दर से चार्ज कर सकती है।

मौजूदा समय में Lenovo Legion गेमिंग फोन के लिए बैटरी क्षमता की जानकारी हाथ नहीं लगी है। रूमर्स में यह भी पता चला है कि फोन 5,050mAh बैटरी सपोर्ट करेगा। यह देखना होगा कि Lenovo Legion phone वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर्स के साथ आएगा या नहीं।

अभी आगामी Lenovo Legion गेमिंग स्मार्टफोन के स्पेक्स भी सामने नहीं आए हैं। पिछले महीने फोन के प्रोटोटाइप के रेंडर सामने आए थे। यह खुलासा हो चुका है कि फोन यूनिबॉडी मेटलिक चैसिस और LED इंटेग्रटेड LEGION लोगो के साथ आएगा। हैंडसेट में तीन रियर कैमरा मिलेंगे और यह स्मूथ गेमिंग अनुभव ऑफर करेगा। अन्य फीचर्स में नौच-लेस स्क्रीन, USB-C पॉर्ट्स और गेमिंग के लिए शोल्डर बटन दिए जाएंगे।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile