Rs 6,299 में लॉन्च हुआ डुअल कैमरा वाला Lava Z71

HIGHLIGHTS

Rs 6,299 में लॉन्च हुआ Lava Z71

जियो यूज़र्स को मिलेंगे ख़ास ऑफर्स

Rs 6,299 में लॉन्च हुआ डुअल कैमरा वाला Lava Z71

Lava International Limited ने भारत में अपना नया बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन Lava Z71 उतारा है जिसका दाम Rs 6,299 रखा गया है। इस नए स्मार्टफोन को आप फ्लिप्कार्ट से रूबी रेड और स्टील ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Lava Z71 Launch Offer

कम्पनी ने अपने नए स्मार्टफोन के साथ ही स्पेशल जियो ऑफर भी पेश किए हैं। इस ऑफर के तहत यूज़र्स Rs 1,200 का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं और साथ ही Lava Z71 smartphone खरीदने पर 50GB अतिरिक्त डाटा का लाभ भी उठा सकते हैं। जियो यूज़र्स MyJio app में Rs 198 और Rs 299 के प्रीपेड प्लान्स पर Rs 50 के कुल 24 कैशबैक वाउचर पाएंगे।

Lava Z71 की मुख्य ख़ासियत में डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट शामिल है जो यूज़र्स को वॉयस कमांड के ज़रिए कई ऐप्स और फीचर्स एक्सेस करने की अनुमति देता है।

Lava Z71 Specifications

Smartphone में 5.7-इंच की HD+ डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। स्मार्टफोन 2GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक 16nm प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस के स्टोरेज को microSD कार्ड के ज़रिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर का साथ भी दिया गया है।

Camera पर नज़र डालें तो Lava Z71डुअल कैमरा के साथ आया है जो 13 मेगापिक्स के प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी लेंस से लैस है। फोन के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह नया फोन एंड्राइड 9 पाई पर काम करता है और इसे 3200mAh की बैटरी के साथ पेयर किया गया है जो सिंगल चार्ज में 1.5 दिन चलने का दावा करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन डुअल 4G VoLTE, ब्लूटूथ, WiFi, डुअल-SIM, माइक्रो USB पोर्ट और GPS दिया गया है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile