LAVA Z50 एंड्राइड Go Edition Rs 2,400 की इफेक्टिव कीमत में उपलब्ध: जानिये कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ

HIGHLIGHTS

LAVA Z50 स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया, फ्लिप्कार्ट और स्नेपडील के माध्यम से और देश के लगभग 100,000 रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और गोल्ड रंगों में लिया जा सकता है।

LAVA Z50 एंड्राइड Go Edition Rs 2,400 की इफेक्टिव कीमत में उपलब्ध: जानिये कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ

LAVA ने शुक्रवार को अपने पहले एंड्राइड Oreo (Go Edition) स्मार्टफोन LAVA Z50 को भारत में पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत Rs 4,400 है। हालाँकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन की सेल के लिए एयरटेल के साथ साझेदारी की है, और इसके बाद इस स्मार्टफोन की इफेक्टिव कीमत Rs 2,400 रह जाती है। इस स्मार्टफोन को एयरटेल के Rs 2,000 के कैशबैक से बंडल किया गया है। इसके अलावा इसे एयरटेल के ‘Mera Pehla Smartphone’ प्रोग्राम के तहत पेश किया गया है। आपको बता दें कि कंपनी की ओर से यह पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसे गूगल के स्टोरेज फ्रेंडली एंड्राइड Oreo (Go Edition) प्लेटफार्म के तहत लॉन्च किया गया है। आपको यह भी बता देते हैं कि इसे MWC में लॉन्च किया गया था। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

LAVA Z50 स्मार्टफोन की कीमत 

हालाँकि लावा Z50 स्मार्टफोन को भारत में Rs 4,400 की कीमत में लॉन्च किया गया है, लेकिन ‘Mera Pehla Smartphone’ प्रोग्राम के तहत लॉन्च किये जाने के कारण यूजर्स को महज Rs 2,400 की कीमत ही अदा करनी है। लेकिन यह ऑफर महज उन लोगों के लिए ही है, जो एयरटेल के उपभोक्ता हैं। Rs 2,000 का यह कैशबैक आपको एयरटेल वॉलेट के माध्यम से मिलने वाला है, लेकिन इसे पाने के लिए आपको एयरटेल का यह रिचार्ज करना होगा। आपको बता दें कि आपको पूरे 24 महीने के लिए Rs 198 का मासिक रिचार्ज करना होगा। 

Amazon Samsung Carnival: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रही हैं डील्स

इस स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया, फ्लिप्कार्ट, और स्नेपडील के माध्यम द्वारा दो ख़रीदा ही जा सकता है, इसके अलावा इस स्मार्टफोन को भारत भर के लगभग 100,000 रिटेल स्टोर्स से भी ख़रीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को आप ब्लैक और गोल्ड रंग वाले ऑप्शन में ले सकते हैं। 

अगर अब इस स्मार्टफोन के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन एंड्राइड Oreo (Go Edition) पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन भारत में पिछले साल दिसम्बर में पेश किया गया था। इसके अलावा इसमें एक 4.5-इंच की 2.5D कर्व डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें आपको 1.1GHz का क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6737m प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा इसमें 1GB की रैम के साथ 8GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। इसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं। 

Samsung Carnival: इन होम एप्लायंसेज़ पर मिल रही हैं ख़ास डील्स

अगर फोन में मौजूद कैमरा आदि की चर्चा करें तो इसमें आपको एक 5-मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके अलावा इसमें दोनों ही फ्रंट और बैक में LED फ़्लैश भी मिल रही है। यह स्मार्टफोन हिंदी समेत 10 भारतीय भाषाओँ को भी सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन दो साल की वारंटी के साथ आ रहा है, इसके अलावा आप इस स्क्रीन को भी एक बार टूटने पर बदलवा सकते हैं। हालाँकि ऐसा आपको इस स्मार्टफोन को खरीदने के एक साल के अंदर ही करना होगा। यानी आपके फोन की स्क्रीन यदि स्मार्टफोन को खरीदने के एक साल के भीतर टूटती है, तो कंपनी इसे बदलकर देने वाली है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo