5G की ताकत और किफायती दाम में Lava ला रहा है अपना 5G Agni Smartphone, कल है launching
Lava AGNI 5G हो सकता है 9 नवम्बर को लॉन्च
Lava AGNI 5G हो सकता है 9 नवम्बर को लॉन्च
₹19,999(~$264) में आ सकता है Lava AGNI 5G
शुरुआत में LAVA ओफिशियल्स के साथ एक इंटरव्यू में यह पता चला था कि कंपनी बाज़ार में 5G फोन उतारेगी। आज 5G फोन को इंटरनेट पर देखा गया है और यह काफी इम्प्रैसिव दीखा है। डिवाइस Dimensity 5G SoC द्वारा संचालित है और इसे ट्रिपल कैमरा के साथ पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: iPhone खरीदने का सपना होगा पूरा, 16,200 रुपये डिस्काउंट के साथ बेहद सस्ते में खरीद पाएंगे iPhone 12
लीकर Abhishek Yadav के मुताबिक, नया 5G फोन Lava AGNI 5G नाम से आएगा और इसे ₹19,999(~$264) में पेश किया जाएगा। टिप्सटर ने डिवाइस की स्पेक्स शीट भी साझा की है। Lava AGNI 5G को 9 नवम्बर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
Lava के यूट्यूब (Youtube) चैनल ने गलती से 9 नवम्बर के लिए लाइव स्केड्यूल को पब्लिश कर दिया था जिसे अब हटा लिया गया है। फिर हम कह सकते हैं कि फोन को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।
Lava AGNI 5G पंच-होल डिस्प्ले और मॉडर्न डिज़ाइन के साथ आया है। डिवाइस में 90Hz स्क्रीन मिल रही है और यह पतले बेज़ेल्स के साथ आई है। डिवाइस को 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा और डिवाइस के फ्रंट पर सिंगल कैमरा मिलेगा।
फोन मीडियाटेक डिमेन्सिटी 810 SoC द्वारा संचालित होगा और इसे 4GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिवाइस एंडरोइड 11 पर काम करेगा और Lava की कस्टम स्किन और प्री-इन्स्टाल्ड ऐप्स के साथ आएगा। डिवाइस के बॉटम में 3.5एमएम हैडफोन जैक और स्पीकर सेटअप दिया जाएगा।