देसी कंपनी का ये फोन इस दिन मारेगा एंट्री..कंपनी ने दिखाया iPhone जैसा डिजाइन?

HIGHLIGHTS

Lava Bold N2 5G की लॉन्च देत आई सामने।

कंपनी ने फोन के डिजाइन और उपलब्धता की जानकारी दी है।

यहाँ Lava के इस फोन के बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स मौजूद हैं।

देसी कंपनी का ये फोन इस दिन मारेगा एंट्री..कंपनी ने दिखाया iPhone जैसा डिजाइन?

Lava Bold N2 को इंडिया के बाजार में इसी साल फरवरी के महीने में लॉन्च किया जा चुका है। इस लाइनअप को अगर देखा जाए तो इसमें 3 फोन्स शामिल हैं, इसमें Lava Bold N2 Lite के अलावा Bld N2 Pro है। इसके अलावा एक स्टैन्डर्ड मॉडल को भी इसमें जोड़ लीजिए। हालांकि, अब इसी लाइनअप में कंपनी ने एक नए मॉडल को जोड़ दिया है, जिसे कंपनी Lava Bold N2 5G नाम दे रही है। इस फोन के लिए कंपनी ने एक माइक्रोसाइट भी जारी कर दिया है। जिसके माध्यम से फोन के डिजाइन और अन्य कुछ डिटेल्स की जानकारी मिल रही है। यह फोन 4G मॉडल जैसा ही लग रहा है। आइए जानते हैं कि नए फोन में कंपनी क्या देने वाली है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Lava Bold N2 5G इंडिया में कब करेगा एंट्री?

Lava की ओर से यह आधिकारिक जानकारी दे दी गई है कि कंपनी अपने Lava Bold N2 5G स्मार्टफोन को 3 जून को दोपहर 12PM पर लॉन्च करने वाली है। इसे लेकर Amazon India पर एक माइक्रोसाइट भी शुरू की जा चुकी है। इसका मतलब यह भी है कि फोन को Amazon India पर सेल किया जाने वाला है और जल्द ही इसकी सेल हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि यह अपने लॉन्च के साथ ही सेल पर भी आ जाए। इस फोन की खासियत यह है कि कंपनी इसे कई कलर में लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा फोन को कंपनी एंड्रॉयड 16 पर भी लॉन्च कर सकती है।

कंपनी ने दिखाया iPhone जैसा डिजाइन!

अगर डिजाइन को देखा जाए तो Lava Bold N2 5G में एक फ्लैट रियर पैनल मिल सकता है, इसमें ग्राहकों के लिए एक Square-Shaped Camera Module मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप की भी जानकारी मिल रही है। इसमें एक 13MP का में कैमरा हो सकता है, इसमें एक अन्य कैमरा के साथ LED फ्लैश भी बैक पैनल पर नजर या रही है। इसके अलावा आपको 5G ब्रांडिंग भी यहीं पर देखने को मिलेगी। फोन के पावर बटन के अलावा वॉल्यूम रॉकर आदि को फोन के राइट साइड पर रखा जाने वाला है। इसमें एक Flat Frame नजर आने वाला है।

Lava Bold N2 4G में क्या मिलता है?

अगर Lava Bold N2 4G को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी की ओर से 7,499 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले के अलाव 90Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है, फोन की एक अन्य खासियत इसका IP64 रेटिंग से लैस होना है। इसी के चलते फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनता है। कंपनी का यह फोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था, इसके अलावा इसमें एक 5000mAh की बैटरी भी है।

कैमरा यदि को देखा जाए तो इस फोन में भी एक डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है, इस फोन को कंपनी ने एक 13MP का प्राइमेरी कैमरा के अलावा एक अन्य कैमरा से लैस करके पेश किया था। इसमें एक 5MP का फ्रन्ट कैमरा भी नजर आता है। इसके अल्वा फोन में एक साइड फेसिंग फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी मिलता है।

यह भी पढ़ें: मई 2026 में 20000 रुपये से कम में आने वाले 7 बेस्ट स्मार्टफोन्स, सस्ते में देते हैं प्रीमियम वाला फील

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile