Lava ने अपने बहुप्रतीक्षित Lava Blaze 5G फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है।
कंपनी ने पिछले महीने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में फोन को शोकेस किया था।
इससे पहले लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फोन को 3 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अब कंपनी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि Lava Blaze 5G को किस दिन लॉन्च किया जाने वाला है।
Lava ने अपने बहुप्रतीक्षित Lava Blaze 5G फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में फोन को शोकेस किया था। इससे पहले लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फोन को 3 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अब कंपनी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि Lava Blaze 5G को किस दिन लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी के आधिकारिक ट्वीट से जानकारी मिल रही है कि इस फोन को 7 नवंबर को Amazon India पर लॉन्च किया जाएगा।
Lava Blaze 5G में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है और यह 1600×720 पिक्सल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। हैंडसेट मीडियाटेक डिमेंसिटी 700 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसे 4GB रैम व 128GB स्टॉरिज के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस के स्टॉरिज को माइक्रो SD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है और साथ ही फोन में 3GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें एक स्टैन्डर्ड चार्जिंग स्पीड होगी। ऑप्टिक्स की बात करें तो Lava Blaze 5G में 50MP का प्राइमरी सेंसर है, जिसे डेप्थ शूटर और मैक्रो लेंस के साथ जोड़ा गया है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8MP का स्नैपर है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 ओएस पर चलता है। कनेक्टिविटी फीचर में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile