ताबड़तोड़ डिस्काउंट में मिल रहा दो डिस्प्ले वाला Lava Agni 3, खरीदने से पहले जान लें टॉप 5 फीचर
Lava के दो डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन Lava Agni 3 अमेज़न पर एक बहुत बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।
यह मिड-रेंज हैंडसेट मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस है।
यह Oppo K13, खुशबू वाले Infinix Note 50s 5G+ और CMF Phone 2 Pro जैसे फोन्स को टक्कर देता है।
Lava के दो डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन Lava Agni 3 अमेज़न पर एक बहुत बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत घटकर 16000 रुपए के अंदर आ गई है। यह मिड-रेंज हैंडसेट मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस है और इस कीमत पर यह लेटेस्ट Oppo K13, खुशबू वाले Infinix Note 50s 5G+ और CMF Phone 2 Pro जैसे फोन्स को टक्कर देता है। आइए देखते हैं कि अभी लावा अग्नि 3 को कम से कम कितनी कीमत में खरीदा जा सकता है और साथ ही हम इस फोन के टॉप 5 फीचर्स भी देखेंगे।
Lava Agni 3 पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट
लावा अग्नि 3 (बिना चार्जर) का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट इस समय अमेज़न पर 20,998 रुपए में लिस्टेड है। हालांकि, ई-कॉमर्स कंपनी बैंक ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 5000 रुपए की इंस्टेंट छूट भी दे रही है, जिससे हैंडसेट की कीमत घटकर केवल 15,998 रुपए पर आ जाएगी।
इसके अलावा, जो लोग अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं उन्हें 629 रुपए तक का कैशबैक भी मिल सकता है, जो Amazon Pay Balance में ऐड होगा।
वैसे तो इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट पर भी मिलता-जुलता ऑफर चल रहा है, जिससे इस डिवाइस की प्रभावी कीमत लगभग 19000 रुपए के आसपास आ जाएगी। हालांकि, चार्जिंग अडाप्टर के साथ वाले 8GB/128GB मॉडल पर इस समय कोई ऑफर उपलब्ध नहीं है।
Lava Agni 3 के टॉप 5 फीचर
ड्यूल डिस्प्ले: इस फोन की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 6.78-इंच की फ्रन्ट एमोलेड डिस्प्ले के अलावा पीछे की तरफ भी एक 1.74-इंच की एमोलेड टच डिस्प्ले है, जिससे आप कॉल्स मैनेज कर सकते हैं, म्यूज़िक कंट्रोल कर सकते हैं, और यहां तक कि सेल्फ़ी भी ले सकते हैं।
प्रोसेसर और रैम: इसमें आप रैम को 8GB तक वर्चुअली बढ़ा भी सकते हैं जिससे इसमें कुल 16GB रैम हो जाएगी।
ट्रिपल कैमरा सेटअप: फोन में मेन लेंस के साथ-साथ अल्ट्रा-वाइड और टेलीफ़ोटो कैमरा भी है जिससे आप शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम: इसका सॉफ्टवेयर एक जनरेशन पीछे जरूर है लेकिन इसे 3 बड़े ओएस अपडेट्स और 4 साल के सिक्यॉरिटी पैच मिलेंगे।
66W फास्ट चार्जिंग: इसकी 5000mAh बैटरी 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है जो इस प्राइस पर एक अच्छी डील है। यह फोन को 19 मिनट में 50% तक चार्ज कर देती है।