इंडिया के बाजार में आया मात्र 1000 रुपये वाला मोबाइल फोन..दमदार हैं फीचर

इंडिया के बाजार में आया मात्र 1000 रुपये वाला मोबाइल फोन..दमदार हैं फीचर

बजट-फ्रेंडली और बेसिक मोबाइल सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली कंपनी itel ने इंडिया के बाजार में एक नए फीचर फोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी itel ACE 4 Shine के तौर पर लेकर आई है। अगर आप 1000 रुपये के आसपास के बजट में एक ऐसा फोन खरीदने की सोच रहे हैं जो आपके दूसरे सिम को चलाने में आपकी मदद कर दे तो यह सस्ता सा फोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि बेहद किफायती होने के बावजूद कंपनी ने इसमें पुराने माइक्रो-यूएसबी के बजाय आधुनिक USB Type-C चार्जिंग पोर्ट शामिल किया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है itel के फोन्स का इंडिया प्राइस

itel ACE 4 Shine को इंडिया के बाजार में मात्र 1,059 रुपये की मामूली कीमत में पेश किया गया है। यूजर्स इसे कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क से खरीद सकते हैं। सेल के बाद बेहतर सर्विस सपोर्ट देने के लिए ब्रांड ने इसे अपने कार्लकेयर (Carlcare) इकोसिस्टम से जोड़ा है, जिसके देश भर में 1,000 से अधिक सर्विस सेंटर और 1.3 लाख से ज्यादा रिटेल टचपॉइंट्स मौजूद हैं। फोन को खरीदार ब्लैक, मैजिक ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन जैसे तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

डिजाइन और बनावट की डिटेल्स

डिजाइन को देखा जाए तो फोन में कर्व्ड बॉडी के साथ बैक पर खास टेक्स्चर्ड फिनिश दी गई है, जिससे हाथ में पकड़ने पर यह फिसलता नहीं है और फोन को मजबूती मिलती है। फोन के फ्रंट में 1.77-इंच का QQVGA कलर डिस्प्ले (128 × 160 पिक्सल रेजोल्यूशन) मिलता है। अंधेरे में भी आसानी से नंबर डायल करने और मैसेज टाइप करने के लिए इसमें ‘रेडिएंट कीपैड’ (Radiant Keypad) भी मिलता है। इसके अलावा, स्क्रीन पर बड़े फॉन्ट साइज वाला डायलर भी मिलता है, जिससे बुजुर्गों को नंबर देखने में कोई परेशानी नहीं होती।

8 दिन का स्टैंडबाय और टाइप सी से लैस है फोन

पावर बैकअप के लिए इस छोटे से डिवाइस में कंपनी ने 1,000mAh की लिथियम-आयन बैटरी को जगह दी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 8 दिनों तक का लंबा स्टैंडबाय टाइम और 8.3 घंटे तक का टॉक टाइम देने में सक्षम है। इस बजट रेंज के फीचर फोन में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलना अच्छी बात है।

किंग वॉयस असिस्टेंट और 22 भाषाओं का सपोर्ट

इस फोन में कंपनी की ओर से किंग वॉयस असिस्टेंट को भी जोड़ा गया है। यह इन-बिल्ट वॉयस असिस्टेंट इनकमिंग कॉल्स और मेन्यू के हर ऑप्शन को हिंदी और अंग्रेजी में बोलकर पढ़कर सुनाता है। आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद मांगने के लिए इसमें एक डेडिकेटेड SOS बटन का सपोर्ट भी मिलता है। भाषाई विविधता को ध्यान में रखते हुए इसका सिस्टम इंटरफेस 9 प्रमुख भारतीय भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली) का इनपुट सपोर्ट करता है, जबकि बीआईएस-प्रमाणित डिस्प्ले 22 क्षेत्रीय भाषाओं के टेक्स्ट को सही ढंग से रेंडर करने में सक्षम है।

स्पेसिफिकेशन्स, कॉलिंग और मल्टीमीडिया से जुड़े फीचर

हार्डवेयर आदि को देखा जाए तो फोन UNISOC SC6533G प्रोसेसर से लैस है, जिसे 4MB रैम और 8MB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए इसकी स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की फोनबुक में फोटो-टैगिंग सुविधा के साथ 500 कॉन्टैक्ट्स तक सेव किए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-सिम 2G नेटवर्क सपोर्ट, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलता है। इसके अलावा, बिना ईयरफोन लगाए चलने वाला वायरलेस एफएम रेडियो (रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ), ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, वॉयस रिकॉर्डर, म्यूजिक व वीडियो प्लेयर और रात में रोशनी के लिए पावरफुल एलईडी टॉर्च जैसी तमाम जरूरतें इसमें पूरी तरह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: OnePlus 16 में मिलेगा 200MP का दमदार कैमरा सेटअप..लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile