OnePlus सरप्राइस इवेंट: क्या 17 दिसंबर को लॉन्च हो रहा है OnePlus 11?

HIGHLIGHTS

OnePlus ने चीन में 17 दिसम्बर को एक सरप्राइस इवेंट राखने की घोषणा की थी।

इवेंट के असल एजेंडा के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

17 दिसंबर के इवेंट में OnePlus 11 लॉन्च होने की संभावना है।

OnePlus सरप्राइस इवेंट: क्या 17 दिसंबर को लॉन्च हो रहा है OnePlus 11?

OnePlus ने चीन में 17 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे (12:00 PM IST) एक सरप्राइस इवेंट की घोषणा की है। OnePlus ने चीन के एक पॉप्युलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म, Weibo के माध्यम से एक टैगलाइन “New direction, new action, new feature” के साथ यह घोषणा की थी। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है कि यह इवेंट असल में किस बारे में होने वाला है, इवेंट का एजेंडा अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि, टिप्स्टर 'अभिषेक यादव' द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर को इवेंट के दौरान OnePlus 11 लॉन्च हो सकता है। हालांकि, यह जानकारी सही भी हो सकती है लेकिन, आइए देखते हैं असल में 17 दिसंबर को क्या होने वाला है। 

ONEPLUS 11 लॉन्च डेट और फीचर्स 

अगर हम OnePlus डिवाइसेज़ का इतिहास देखें तो, इनकी लॉन्च डेट 2023 की शुरुआत के आस पास रखी जा सकती है। OnePlus आमतौर पर अपने प्रॉडक्ट्स के आधिकारिक लॉन्च से पहले एक टीजर लॉन्च करता है जो कि, OnePlus 11 के लिए अभी तक नहीं किया गया है। इसलिए संभावना यह है कि यह रूमर सिर्फ एक रूमर ही हो सकता है और OnePlus 11 के इवेंट और लॉन्च के बारे में कंपनी के कुछ अलग प्लांस हो सकते हैं। 

बीते समय में OnePlus 11 की स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी कुछ रूमर्स देखे गए थे। यह डिवाइस लेटेस्ट स्नैप्ड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट के साथ आ सकता है। अफवाहों के अनुसार, फोन में एक QHD+ स्क्रीन रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, इसमें 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज शामिल हो सकती है। डिवाइस Forest Emerald (ग्रीन) और Volcanic Black कलर ऑप्शंस में आने की संभावना है। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo