आधिकारिक पोस्टर में सामने आया iQOO Z7 5G का फ्रन्ट डिज़ाइन, सेल्फ़ी कैमरा के लिए मिलेगा ये फीचर
iQOO Z7 5G संभवत: 21 मार्च को भारत में लॉन्च होगा
लॉन्च से पहले डिवाइस का फ्रन्ट डिज़ाइन आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित कर दिया है
आधिकारिक पोस्टर iQOO Z7 5G की डिस्प्ले के टॉप पर वॉटर ड्रॉप नॉच होने की पुष्टि करता है
iQOO को अपनी नई Z-सीरीज के स्मार्टफोन iQOO Z7 5G के लॉन्च को पहले ही टीज़ करना शुरू कर दिया है। सभी संभावनाओं में, डिवाइस भारत में 21 मार्च, 2023 को लॉन्च होगा। डिवाइस के लॉन्च की तारीख गलती से लीक हो गई थी, क्योंकि कुछ समय के लिए एक ब्रांड का ऐड गूगल सर्च पर लगातार देखा जा रहा था। किसी भी स्थिति में डिवाइस के इस महीने के आखिर में लॉन्च होने की संभावना अधिक है और अब iQOO ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से iQOO Z7 5G के फ्रन्ट लुक का खुलासा कर दिया है। तो आइए फाइनल लुक पर एक नज़र डालें।
इसे भी देखे: Poco X4 Pro और Realme 9i से लेकर Galaxy M13 तक बड़े-बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदें 15 हजार से भी कम में
iQOO Z7 5G का फ्रन्ट डिज़ाइन
iQOO Z7 5G के आधिकारिक पोस्टर में फोन के फ्रन्ट का डिज़ाइन सामने आ चुका है। डिवाइस के टॉप पर वॉटर ड्रॉप नॉच है जिसमें इसका सेल्फ़ी स्नैपर होगा। इसके अतिरिक्त, हम डिवाइस के चेसिस के दाहिनी ओर पॉवर बटन और वॉल्यूम अप और डाउन बटन्स देख सकते हैं। हालांकि, ब्रांड ने अभी तक डिवाइस की अन्य साइड्स को प्रदर्शित नहीं किया है, इसलिए हमें डिवाइस की बाकी डिज़ाइन लैंग्वेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए थोड़ा अधिक इंतज़ार करना पड़ सकता है।
iQOO Z7 5G स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
कहा गया है कि iQOO Z7 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच का FHD+ पैनल होगा। अभी तक यह पता नहीं चला है कि डिवाइस अपनी पिछली पीढ़ी की तरह IPS LCD पैनल को बरकरार रखेगा या इसके बजाए फोन में AMOLED पैनल दिया जाएगा। हुड के अंदर, iQOO Z7 5G मीडीयटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर द्वारा संचालित हो सकता है जो 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किए जाने की संभावना है।
सॉफ्टवेयर के मामले में, हम डिवाइस द्वारा लेटेस्ट एंड्रॉइड 13-आधारित फनटच ओएस 13 स्किन (आउट ऑफ द बॉक्स) पर चलने की उम्मीद कर सकते हैं। डिवाइस की बैटरी की बात करें तो, बताया गया है कि iQOO Z7 5G में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक 5,000mAh की बैटरी लगाई जा सकती है। आखिर में, डिवाइस OIS के लिए सपोर्ट के साथ एक 50MP मेन कैमरा के साथ आ सकता है।