MediaTek Dimensity 1000+ के साथ iQOO Z1 Phone 19 मई को होगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

मिलेगी 144Hz रिफ्रेश रेट

5G सपोर्ट के साथ आएगा डिवाइस

MediaTek Dimensity 1000+ के साथ iQOO Z1 Phone 19 मई को होगा लॉन्च

Vivo का सब-ब्रांड Vivo ने पुष्टि की है कि कंपनी अपना पहला MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट वाला फोन चीन में लॉन्च करेगी। ब्रांड ने खुलासा किया है कि iQOO Z1 को लेटेस्ट चिपसेट द्वारा संचालित किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iQOO ने पुष्टि की है कि 19 मई को चीन में iQOO Z1 लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक वेबो हैंडल पर इसका खुलासा किया है। ब्रांड ने आगामी स्मार्टफोन के खास खास फीचर्स को टीज़ किया है। लीक हुई इमेज से पता चलता है कि स्मार्टफोन को पंच-होल डिज़ाइन दिया गया है जो कि iQOO ब्रांडेड स्मार्टफोंस में देखे गए डिज़ाइन की तरह है। इसके अलावा, यह भी पुष्टि हो गई है कि स्मार्टफोन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया जाएगा। इसके अलावा, आगामी फोन को 5G सपोर्ट दिया जाएगा।

इसी बीच iQOO कि कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इमेज से स्मार्टफोन के पंच-होल डिज़ाइन का पता चलता है। स्मार्टफोन के दाईं ओर वॉल्यूम कंट्रोल को राइट साइड पर रखा गया है। लीक इमेज से यह भी पता चला है कि यूज़र्स को अलग-अलग रिफ्रेश रेट के विकल्प मिलेंगे और लोग 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट में से चुनाव कर सकते हैं।

माना जा रहा है कि V1986A फोन को चीन की 3C अथॉरिटी पर अप्रूवल मिला है जो IQOO Z1 फोन होगा। 3Cलिस्टिंग से पता चलता है कि 5G फोन होगा और इसे 44W फास्ट चार्जर के साथ उतारा जाएगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile