iQOO Neo 8 सीरीज इस देश में जल्द होने जा रही लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन लीक
कथित तौर पर iQOO Neo 8 सीरीज पर काम चल रहा है
कहा जा रहा है कि सीरीज में वनीला iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 Pro शामिल होंगे
दोनों डिवाइसेज़ के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन लीक हुए हैं

iQOO कथित तौर पर अपनी iQOO Neo 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स को चीन में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जबकि ब्रांड ने अभी तक इस लाइनअप के बारे में आधिकारिक तौर पर किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं किया है, एक नया लीक सामने आया है जो डिवाइस की लॉन्च टाइमलाइन और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करता है। खासतौर से iQOO Neo 8 सीरीज में स्टैंडर्ड iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 Pro शामिल होंगे।
iQOO Neo 8 सीरीज के लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च टाइमलाइन
Weibo पर जाने-माने टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, iQOO Neo 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स मई 2023 में चीन में लॉन्च होंगे। टिप्सटर के अनुसार यह टाइमलाइन अनुमानित है और इसमें बदलाव हो सकता है। इसके अतिरिक्त, लीक सुझाव देता है कि iQOO Neo 8 स्नैप्ड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा, जबकि iQOO Neo 8 Pro कथित तौर पर मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर से लैस होगा।

जहां तक डिस्प्ले की बात है, iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 Pro दोनों में अपग्रेडेड डिस्प्ले दी जा सकती है, जब डिस्प्ले की बात आती है तो यह जानकारी करीब-करीब यही है, और इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए हमें थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है।
iQOO Neo 8 स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
बताया गया है कि iQOO Neo 8 में सेल्फ़ी कैमरा पंच-होल कटआउट के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले हो सकती है। डिवाइस संभवत: स्नैप्ड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जिसे कथित तौर पर 16जीबी तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। डिवाइस के कैमरों की बात करें तो, iQOO Neo 8 में संभवत: एक 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एक 16MP सेल्फ़ी स्नैपर होगा। आखिर में, डिवाइस 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट दिए जाने की संभावना है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile