Digit.in

लाइव विडियो में नजर आया iQOO Z7 5G का डिजाइन और स्पेक्स, इस दिन है लॉन्च

Highlights

iQOO Z7 5G को 20,000 रुपये की श्रेणी में लाया जाएगा

AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा iQOO Z7 5G

21 मार्च को लॉन्च होगा iQOO Neo 7 5G

लाइव विडियो में नजर आया iQOO Z7 5G का डिजाइन और स्पेक्स, इस दिन है लॉन्च

iQOO Z7 5G को 21 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले स्मार्टफोन की हैंड्स-ऑन वीडियो ऑनलाइन देखी गई है जो इसके पूरे डिजाइन को दिखाता है। लोकप्रिय भारतीय यूट्यूब चैनल Trakin Tech ने की-स्पेक्स पुष्टि की है। iQOO ने हाल ही में भारत में अपना iQOO Neo 7 5G लॉन्च किया था जो ऐसे यूजर्स के लिए है जो 30,000 रुपये की श्रेणी में एक बढ़िया स्मार्टफोन की तलाश में हैं। जबकि iQOO Z7 5G को 20,000 रुपये की श्रेणी में लाया जाएगा। 

iQOO Z7 5G डीटेल 

जहां तक डिजाइन की बात है, वीडियो से पता चलता है कि फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिस पर सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप नौच दिया जाएगा। याद दिला दें iQOO Z6 में LCD पैनल का उपयोग किया गया था। 

iqoo z7

iQOO Z7 5G के बैक पर PMMA जैसे मटेरियल का उपयोग किया जाएगा जो कि टेक्निकली प्लास्टिक है लेकिन ग्लास जैसा स्मूद और ग्लॉसी फिनिश देता है। वीडियो में पॉवर और वॉल्यूम बटन को दाईं ओर देखा जा सकता है, वहीं रियर कैमरा को रेक्टैंग्यूलर मॉड्यूल में रखा गया है। कैमरा मॉड्यूल में दो बड़े कटआउट मौजूद हैं जिसमें ड्यूल रियर कैमरा को रखा जाएगा। फोन को फ्लैट-एज डिजाइन मिलेगा। 

iQOO Z7 5G कैमरा 

iQOO ने पुष्टि की है कि iQOO Z7 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 SoC द्वारा संचालित होगा। iQOO Z7 5G में 64 मेगापिक्सल कैमरा मिलने की उम्मीद है जो OIS ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आएगा। 

प्राइमरी कैमरा से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। वीडियो के मुताबी, अन्य मॉड्स में HD रिकॉर्डिंग और 60fps पर फुल HD रिकॉर्डिंग शामिल है। डिवाइस में HDR, अल्ट्रा एंटी-शेक मोड भी मिलने वाले हैं। दूसरे कैमरा के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो या डेप्थ सेन्सर हो सकता है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles