iQOO Neo 10 के इंडिया प्राइस को लेकर बड़ा अपडेट, 26 मई को है लॉन्चिंग, चेक करें स्पेक्स और फीचर
iQOO Neo 10 के प्राइस को लेकर इंटरनेट पर बड़ा खुलासा हुआ है।
iQOO के इस फोन को AnTuTu पर भी देखा गया है।
iQOO Neo 10 का लॉन्च इंडिया में 26 मई को होने वाला है।
iQOO Neo 10 को लेकर बड़ी जानकारी मिल रही है, इस फोन को इंडिया में 26 मई को लॉन्च किया जाने वाला है। iQOO के इस फोन को Amazon India पर सेल किया जाएगा। अब Vivo की ओर से iQOO के इस फोन की प्राइस रेंज और AnTuTu Score से पर्दा उठा दिया गया है। iQOO Neo 10 को लेकर इंटरनेट पर पहले भी काफी कुछ सामने आया था। हालांकि, टीजर आदि के माध्यम से iQOO Neo 10 के कुछ स्पेक्स भी सामने आए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन में एक 50MP का कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया जाने वाला है।
iQOO के इस फोन को स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 पर लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इसमें 7000mAh की बैटरी होने के भी आसार हैं। अगर अन्य स्पेक्स आदि को देखा जाए तो इस फोन में एक AMOLED डिस्प्ले भी देखी जा सकती है, साथ साथ इसके कलर मॉडल्स को लेकर भी जानकारी सामने आई है। iQOO के इस फोन को चीन के बाजार में पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था।
Amazon India से मिल रही ये जरूरी जानकारी
Amazon India पर एक लैन्डिंग पेज को देखा जाए तो इस फोन को 26 मई को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। आगामी Neo Series के इस फोन को 35,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जाने वाला है।
AnTuTu Score भी हैं दमदार
इसके अलावा iQOO की ओर से iQOO Neo 10 के AnTuTu Score भी दिखाए गए हैं। इस फोन को इस बेंचमार्क साइट पर 2.42 मिलियन स्कोर प्राप्त हुआ है। इस बारे में पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि iQOO Neo 10 को Snapdragon 8s Gen 4 पर लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा iQOO के इस फोन में आपको Q1 चिप भी मिल सकती है। यह फोन Inferno Red और Titanium Chrome कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है।
iQOO Neo 10 के स्पेक्स और फीचर
iQOO Neo 10 को अगर देखा जाए तो इस फोन में आपको एक AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जो 1.5K रेजोल्यूशन के अलावा 5500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आने वाली ही। इसमें ग्राहकों को 144Hz रिफ्रेश रेट भी मिल रहा है। फोन में एक 50MP का Sony Portrait कैमरा भी मिलने वाला है, यह कैमरा OIS के साथ आएगा इतना ही नहीं, फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी हो सकता है।
इस फोन में आपको एक 7000mAh की बैटरी 120W की फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ मिल सकती है। यह बैटरी फोन को 0 से 50 फीसदी तक मात्र 15 मिनट में चार्ज करने की क्षमता रखती है।