IQOO 3 5G Launched: प्राइस, स्पेक्स और फीचर्स

HIGHLIGHTS

फ्लिप्कार्ट पर किया जाएगा सेल

स्नैपड्रैगन 865 द्वारा संचालित है 5G फोन

IQOO 3 5G Launched: प्राइस, स्पेक्स और फीचर्स

IQOO ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन IQOO 3 लॉन्च किया है जो कि भारत का दूसरा स्नैपड्रैगन 865 द्वारा संचालित 5G फोन है। चिपसेट के अलावा, डिवाइस में कई दिलचस्प फीचर्स मिल रहे हैं। हाल ही में भारत में Realme X50 Pro 5G फोन लॉन्च हुआ है जो कि भारत का पहला 5G फोन है। डिवाइस की हाईलाइट की बात करें तो यह डिवाइस 5G फोन है। फोन में 6.44 इंच की डिस्प्ले दी गई है और फोन में 48 मेगापिक्सल से लैस क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Price and Sale Details

स्मार्टफोन वोल्केनो ऑरेंज, क्वांटम सिल्वर और टोर्नेडो ब्लैक कलर में उपलब्ध है। IQOO 3 को 4G वैरिएंट में दो मॉडल को पेश किया गया है। एंट्री-लेवल डिवाइस को 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जबकि हाई वैरिएंट को 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। बेस वैरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल का दाम Rs 36,990 रखा गया है जबकि 256GB 4G मॉडल को Rs 39,990 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, 5G मॉडल को Rs 44,990 में खरीद सकते हैं। डिवाइस की पहली सेल 4 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Specs

iQOO 3 में 6.44 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और यह HDR 10+ और 409 PPI सपोर्ट करती है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.40 प्रतिशत है। डिस्प्ले को गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है और इसकी टच स्क्रीन फ्रीक्वेंसी रेट 180Hz है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 chipset द्वारा संचालित है जिसे एड्रेनो 650 के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज ऑप्शन्स में 128GB/256GB UFS 3.1 और 8GB/12GB LPDDR5 रैम मिल रहे हैं। हैंडसेट को बेहतर गेमिंग के लिए एक मोंस्टर टच बटन दिया गया है।

Camera

ऑप्टिक्स की बात करें तो iQOO 3 में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है जो कि 48MP (f/1.79) + 13MP (f/2.46) +13MP (f/2.2)+ 2MP (f/2.4) का कैमरा सेटअप है। फोन में सुपर नाईट मोड, सुपर एंटी शेक, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, AR स्टीकर्स, AI मेकअप, सुपर वाइड एंगल (फोटो+विडियो), सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट फ्रेमिंग, AI HDR, स्लो-मो, प्रो मोड आदि को शामिल किया गया है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.45 है। यह हैंडसेट 4K 1080P सपोर्ट करता है और 720P विडियो रिकॉर्डिंग रेज़ोल्यूशन तथा 60FPS पर 4K सपोर्ट करता है।

Peformance

स्मार्टफोन में 4440mAh की बैटरी दी गई है जिसे 55W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है जिसे कम्पनी ने सुपर फ़्लैशचार्ज नाम दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को शामिल किया गया है और डिवाइस में गेम, सेण्टर, अल्ट्रा गेम मोड, स्मार्ट स्पिलिट और आई प्रोटेक्शन मोड को शामिल किया गया है। फोन एंड्राइड 10 पर आधारित iQOO UI पर काम करता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile