जल्द ही एंट्री मारेगा ये तगड़ा स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले ही सामने आये स्पेक्स, होगा इस दमदार प्रोसेसर से लैस

जल्द ही एंट्री मारेगा ये तगड़ा स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले ही सामने आये स्पेक्स, होगा इस दमदार प्रोसेसर से लैस

iQOO ने अपने आगामी फोन iQOO 15 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। iQOO के इस फोन को जल्द ही इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें स्नेपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर होगा, जो सही मायने में अभी तक का सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर हो सकता है। कंपनी के चीफ निपुण मार्या ने इस जानकारी को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

लॉन्च डेट से नहीं उठा है पर्दा

अगर अभी के लिए iQOO 15 की लॉन्च डेट की बात करें तो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर iQOO 15 के लॉन्च को लेकर कोई ज्यादा जानकारी नहीं है। हालाँकि इतना जरुर है कि इस फोन को October 2025 में ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, इसके कुछ समय के बाद यह इंडिया के बाजार में एंट्री ले सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फोन में परफॉरमेंस के साथ साथ अन्य कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

iQOO 15 का डिजाईन, स्पेक्स और फीचर

आगामी iQOO 15 स्मार्टफोन को कंपनी मार्बल जैसे टेक्सचर फिनिश में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को एक नए कलर ऑप्शन यानी Lingyun में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आ रही है कि फोन में एक मैटेलिक मार्बल फ्रेम मिल सकता है, इसमें फ्लैट एजेस के साथ साथ RGB लाइट स्ट्रिप होने वाली है। इस फोन के डिजाईन को देखकर ऐसा भी सामने आता है कि यह एक गेमिंग फोन का डिजाईन से यह झलक रहा है।

iQOO 15 में इसके अलावा एक 6.8-इंच की LTPO AMOLED 2x डिस्प्ले मिल सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन में आपको Anti-Glare Coating भी मिलने वाली है। इतना ही नहीं, इसमें स्नेपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर भी हो सकता है। स्मार्टफोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है।

iQOO के इस फोन में एक 100W की 7000mAh वाली बैटरी मिलने वाली है। इसके अलावा फोन में 50W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिल रही है। iQOO 15 को कंपनी की ओर से एक 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को कंपनी OriginOS 6 पर आधारित एंड्राइड 16 पर लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: बोरियत को कोसों दूर फेंक देती हैं ये कॉमेडी फिल्में.. पंचायत-गुल्लक की हैं बाप, पहले ही मिनट से शुरू हो जायेंगे ठहाके

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo