OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro को कड़ी टक्कर देगा iQOO 15; प्राइस हुआ लीक, देखें टॉप फीचर
2025 का नवंबर का महीना भारत के टेक लवर्स के लिए बेहद एक्साइटिंग होने वाला है, क्योंकि iQOO के साथ साथ अन्य की ब्रांड अपने फोन्स को इसी महीने में लॉन्च करने वाले हैं। iQOO को अगर देखा जाए तो यह अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 5G 26 नवंबर 2025 को भारत में लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत, फीचर्स और प्री-बुकिंग डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं, इन सभी चीजों को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि यह फोन एक पावरफुल और प्रीमियम होने के साथ साथ एक वैल्यू-फॉर-मनी फ्लैगशिप लॉन्च करने जा रहा है।
iQOO 15 के प्राइस को लेकर क्या कहती है रिपोर्ट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 15 की कीमत भारत में लगभग 60,000 रुपये के आसपास हो सकती है, जिसमें लॉन्च ऑफर्स भी शामिल होने की भी संभावना है! हालांकि, ऐसा भी कहा जा सकता है कि बिना ऑफर्स के कीमत थोड़ा ज्यादा हो सकती है। यह डिवाइस 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट को भी जगह दी जा सकती है, अगर इसी प्राइस में फोन आता है तो यह इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह अभी तक का सबसे किफायती फ्लैगशिप हो सकता है।
iQOO 15 की प्री-बुकिंग डिटेल्स
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि कंपनी ने ग्राहकों की रुचि बढ़ाने के लिए Priority Pass सिस्टम भी शुरू किया है। इसका मतलब है कि जो भी लोग इस फोन को प्री-बुक करना चाहते हैं, वे सिर्फ 1,000 रुपये रिफंडेबल अमाउंट देकर अपने लिए स्मार्टफोन यूनिट को रिज़र्व कर सकते हैं। इस पास के साथ यूज़र्स को iQOO TWS 1e ईयरबड्स फ्री और 12 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी भी कंपनी की ओर से दी जाने वाली है। यह प्री-बुकिंग ऑफर 20 नवंबर से फर्स्ट-कम, फर्स्ट-सर्व्ड बेसिस पर यूजर्स को दिया जाने वाला है!
कैसे स्पेक्स से लैस होगा iQOO 15?
स्पेसिफिकेशन्स आदि को देखा जाए तो ऐसा कहा जा रहा है कि iQOO 15 ब्रांड का पहला फोन होगा जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर होने की संभावना है। फोन में Samsung 2K M14 OLED डिस्प्ले होने की भी उम्मीद है। यह OriginOS पर चलेगा और कंपनी ने इसे 5 साल के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी सपोर्ट के साथ लॉन्च करने का वादा भी किया है। परफॉर्मेंस को स्टेबल करने के लिए कंपनी ने फोन में अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-लेयर कूलिंग सिस्टम भी लगाया है।
7000mAh की बैटरी से लैस होगा फोन, मिलेगा दमदार कैमरा
फोन में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। गेमर्स के लिए इसमें Game Livestreaming Assistant फीचर भी होने वाला है, जिससे गेमिंग परफॉर्मेंस और स्ट्रीमिंग अनुभव बेहतर होगा। कैमरा सेगमेंट में भी iQOO ने खास ध्यान दिया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जो बेहतरीन फोटोग्राफी करेगा।
OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro से कड़ी टक्कर
आप इस आगामी फोन के प्राइस से लेकर स्पेक्स आदि को भी अब देख चुके हैं। इस प्राइस में और इन स्पेक्स के साथ इस फोन के टक्कर कुछ अन्य आगामी फोन्स जैसे OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro से होने वाली है, इन दोनों फोन्स को भी नवंबर महीने में ही लॉन्च किया जा सकता है।