क्या iQOO 12 कहलाएगा दुनिया का Fastest फोन? इस Latest प्रोसेसेर से होगा लैस | Tech News
iQOO 12 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है।
टिप्सटर Mukul Sharma (stufflistings) ने X (Twitter) के जरिए इस अपकमिंग फोन की डिटेल्स साझा की हैं।
यह हैंडसेट भारत में नवंबर के आखिर में या दिसंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है।
iQOO ने पिछले साल भारत में iQOO 11 को भारत में लॉन्च किया था जो दुनिया का सबसे फास्ट स्मार्टफोन बना। क्यों? क्योंकि यह भारत में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन था। इस तरह इस चिपसेट ने इस स्मार्टफोन को "दुनिया का सबसे फास्ट स्मार्टफोन' बना दिया, क्योंकि उस दौरान देश में किसी भी दूसरे स्मार्टफोन में यह पॉवर-लोडेड चिपसेट नहीं था। इस साल भी उम्मीद है कि iQOO 11 का उत्तराधिकारी iQOO 12 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा जो इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Vivo Y200 नए Upgrades के साथ भारत में लेगा एंट्री, कंपनी ने लॉन्च किया Official Teaser | Tech News
iQOO 12 के लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स
एक जाने-माने टिप्सटर Mukul Sharma (stufflistings) ने X (Twitter) के जरिए इस अपकमिंग फोन की डिटेल्स साझा की हैं। उन्होंने बताया कि स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 भारत में आइकू 12 के साथ एंट्री लेगा। इसी के साथ उन्होंने स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन भी साझा की है। यह हैंडसेट भारत में नवंबर के आखिर में या दिसंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है।
इसके अलावा, पहले इंटरनेट पर कुछ और लीक्स सामने आए थे जिनसे iQoo के अपकमिंग फोन की कैमरा डिटेल्स का खुलासा हुआ था। अगर यह डिटेल्स सही साबित हुईं तो कंपनी ने आइकू 12 के कैमरों पर काफी काम किया है। यह स्मार्टफोन 50MP OmniVision OV50H सेंसर, 50MP Samsung ISOCELL JN1 अल्ट्रावाइड लेंस और 64MP टेलीफ़ोटो सेंसर से लैस होने की उम्मीद है जो 3x तक ऑप्टिकल ज़ूम और OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है।
इतना ही नहीं, आइकू 12 के कुछ और स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए हैं। यह डिवाइस 2K डिस्प्ले और 144Hz तक रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। इसमें 24GB तक रैम ऑफर की जा सकती है। इसके अलावा इसकी बैटरी 100-वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर कर सकती है। आखिर में यह फोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित Funtouch OS 14 स्किन के साथ आने की संभावना है।