Digit.in

Vivo Y200 नए Upgrades के साथ भारत में लेगा एंट्री, कंपनी ने लॉन्च किया Official Teaser | Tech News

Highlights

Vivo ने Y200 को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर टीज़ करना शुरू कर दिया है।

इस हैंडसेट की सटीक लॉन्च डेट सामने आना अभी बाकी है लेकिन इसमें 5G सपोर्ट मिलने की पुष्टि हो गई है।

टीज़र वीडियो में Y200 के डिजाइन का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसे एक फ्लैशी लुक दिया जा सकता है।

Vivo Y200 नए Upgrades के साथ भारत में लेगा एंट्री, कंपनी ने लॉन्च किया Official Teaser | Tech News

Vivo India अपने Y100 स्मार्टफोन के उत्तराधिकारी Vivo Y200 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इस फोन को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर टीज़ करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इस हैंडसेट की सटीक लॉन्च डेट सामने आना अभी बाकी है लेकिन इसमें 5G सपोर्ट मिलने की पुष्टि हो गई है। नीचे दी गई छोटी सी टीज़र वीडियो में 'Style Gets an Upgrade'कैप्शन दिया गया है। इससे सुझाव मिला है कि अपकमिंग फोन अपग्रेडेड डिजाइन और हार्डवेयर के साथ आ सकता है। 

Vivo Y200: पहला आधिकारिक टीज़र लॉन्च

टीज़र वीडियो में Y200 के डिजाइन का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसे एक फ्लैशी लुक दिया जा सकता है। अब पहला आधिकारिक टीज़र रिलीज़ हो चुका है, इसलिए आने वाले कुछ ही समय में हमें एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट और अधिक हार्डवेयर डिटेल्स देखने को मिल सकती हैं। हाल ही में इस स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और मार्केटिंग पोस्टर इंटरनेट पर लीक हुए थे जिनसे पता चला कि यह हैंडसेट बेहतर हार्डवेयर ऑफर कर सकता है। 

वीवो वाई200: स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

वीवो का यह अपकमिंग फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। साथ ही लीक हुए मार्केटिंग मटीरियल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट स्कैनर नजर आया था। यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। नया वीवो फोन एंड्रॉइड 13-आधारित फनटच OS 13 कस्टम स्किन के साथ आ सकता है। 

फोटोग्राफी के मामले में Vivo के Y200 में 64MP OIS प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 'स्मार्ट ऑरा लाइट' फ्लैश भी दिया जा सकता है जिसे Vivo V29 में देखा गया था। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन में 16MP फ्रन्ट शूटर शामिल होने की संभावना है। 

अब बात करें बैटरी की तो डिवाइस में 4800mAh बैटरी यूनिट लगाया जा सकता है और यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर कर सकता है। कहा जा रहा है कि वीवो वाई200 का वजन लगभग 190 ग्राम और डाइमेंशन 7.69mm होगा। लीक्ड मटीरियल में फोन को गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शंस में देखा गया था।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles