iPhone 17 Pro Huge Price Drop: अचानक धम्म करके गिरी कीमत.. इस जगह एंड्रॉयड फोन के दाम में हो रही सेल
iPhone 17 Pro Huge Price Drop: अगर आप नए फ्लैगशिप iPhone को खरीदना चाहते हैं लेकिन iPhone 18 Series के लॉन्च का इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो आपके पास एक बेस्ट ऑप्शन के तौर पर इस समय सस्ते में iPhone 17 Pro को खरीदने का बेस्ट मौका है। इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था, और इस समय फोन Vijay Sales में बेहद ही सस्ते में खरीदन के लिए मिल रहा है। हालांकि, आप इसे Croma Sale में भी बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए जानते है कि इस फोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर को देखकर ऐसा जरूर कहा जा सकता है कि आप एक एंड्रॉयड फोन के दाम में iPhone 17 Pro को इस समय खरीद सकते हैं। आइए अब पूरी डील के साथ साथ फीचर और स्पेक्स पर भी नजर डालते हैं।
Surveyनई iPhone 18 सीरीज की चर्चा के बीच यह डील उन खरीदारों के लिए खास हो सकती है जो प्रीमियम फीचर्स कम कीमत में पाना चाहते हैं।
iPhone 17 Pro की नई कीमत और बैंक ऑफर
iPhone 17 Pro का 256GB वेरिएंट विजय सेल्स पर 1,32,490 रुपये में लिस्ट है। याद दिला दें कि इसे पिछले साल 1,34,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अगर आप HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको इस फोन पर 6000 रुपये का डिस्काउंट मिलने वाला है, यह डिस्काउंट फ्लैट है। इसका मतलब है कि फोन का प्राइस सीधे ही घटकर केवल और केवल 1,26,490 रुपये मात्र बचता है। इस प्राइस में आप इस फोन को Vijay Sales में खरीद सकते हैं। फ्लैगशिप सेगमेंट में यह कीमत उन यूजर्स के लिए आकर्षक हो सकती है जो नया मॉडल आने से पहले प्रीमियम डिवाइस खरीदना चाहते हैं।
डिस्प्ले और डिजाइन
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2622×1206 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। डिजाइन को देखा जाए तो यह कहा जा सकता है कि यह प्रीमियम फिनिश और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में Apple का A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड ऐप्स के लिए तैयार है। परफॉर्मेंस के मामले में यह फ्लैगशिप लेवल का अनुभव देने में सक्षम है।
कैमरा सेटअप
कैमरा को देखा जाए तो भी ऐसा कहा जा सकता है कि iPhone 17 Pro काफी दमदार है। बैक पर इस फोन में एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा दिया गया है, साथ में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। लो-लाइट फोटोग्राफी और डिटेल कैप्चर के मामले में यह फोन मजबूत माना जाता है।
मजबूती और सुरक्षा
iPhone 17 Pro IP68 रेटिंग के साथ आता है। यह डस्ट और पानी फोन को सुरक्षित रखने वाली कुंजी कही जा सकती है, इस रेटिंग के चलते फोन को 6 मीटर गहराई में 30 मिनट के लिए रखा जा सकता है। यह फीचर उन यूजर्स के लिए भरोसेमंद है जो फोन की ड्यूरेबिलिटी को प्राथमिकता देते हैं।
क्या यह डील बेस्ट है?
अगर आप लेटेस्ट iPhone सीरीज का इंतज़ार नहीं करना चाहते और एक प्रीमियम फ्लैगशिप अभी लेना चाहते हैं, तो मौजूदा ऑफर iPhone 17 Pro को एक अच्छा ऑप्शन बना सकता है। हालांकि, खरीदने से पहले स्टोर या वेबसाइट पर ऑफर की शर्तें जरूर जांच लें, क्योंकि बैंक डिस्काउंट और स्टॉक स्थिति समय के साथ बदल सकती है।
यह भी पढ़ें: Samsung S26 Ultra का धमाका! लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स लीक, क्या यह सच में iPhone को पछाड़ देगा?
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile