iPhone 17 की कीमत हो गई धड़ाम! Flipkart-Amazon नहीं, इस जगह लगी सस्ता खरीदने की लाइन
iPhone 17 अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है।
Vijay Sales की Apple Days 2026 सेल में बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ फोन कौड़ियों में मिल रहा है।
यह सेल 19 अप्रैल तक ही चलेगी, इसलिए आपको बेहद जल्दी करनी होगी।
Apple के दीवाने तो पूरे देश में हैं, लेकिन iPhone की कीमत देखकर ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही बात आती है- ‘यार, थोड़ा और सस्ता मिल जाता तो ले लेते।’ अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो लंबे समय से iPhone 17 को आँखें बंद करके खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो अब वो सपना सच होने का वक्त आ गया है। असल में, इस समय एक ऐसी सेल चल रही है जिसमें iPhone 17 की कीमत इतनी नीचे आ गई है कि यकीन करना मुश्किल हो जाए। आइए पूरी डील के अलावा प्लेटफॉर्म की डिटेल्स पर भी एक नजर डालते हैं।
SurveyFlipkart-Amazon नहीं, इस प्लेटफॉर्म पर सस्ते में खरीदें iPhone
अब तक आप iPhone खरीदने के लिए Flipkart या Amazon पर नज़र रखते थे, लेकिन इस बार सबसे बड़ी डील किसी और जगह से आई है। Vijay Sales अपनी Apple Days 2026 सेल इस समय चला रहा है, सेल की शुरुआत 3 अप्रैल को ही हो गई थी, इसके बाद यह सेल 19 अप्रैल तक चलने वाली है। इस सेल में iPhone 17 Series, पुराने iPhones और iPads पर जबरदस्त छूट दी जा रही है। हालांकि, छूट सिर्फ ऑनलाइन नहीं बल्कि देशभर के 160 से ज़्यादा Vijay Sales स्टोर्स पर भी मिल रही है।

iPhone 17 का इफेक्टिव प्राइस सुनकर उड़ जाएंगे होश
iPhone 17 का लॉन्च प्राइस 82,900 रुपये के आसपास था, लेकिन इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और MyVS लॉयल्टी पॉइंट्स को मिलाकर इसका इफेक्टिव प्राइस 44,768 रुपये के आसपास तक पहुँच चुका है। इसका मतलब है कि 2026 में यह फोन अब तक के सबसे सस्ते प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है। पूरी डील आइए आपक नीचे समझाते हैं।
- iPhone 17: शुरुआती कीमत 78,790 रुपये से, और Axis, ICICI व SBI बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट अलग से मिल रहा है।
- iPhone 17e: सेल प्राइस 60,490 रुपये के आसपास है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 64,900 रुपये था।
- iPhone 17 Pro: इफेक्टिव प्राइस 1,24,190 रुपये से शुरू, जिसमें Axis, ICICI और SBI कार्ड पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी शामिल है।
बचत और बढ़ सकती है? एक्सचेंज और लॉयल्टी का उठायें फायदा

Vijay Sales की इस सेल में सिर्फ बैंक डिस्काउंट ही नहीं मिल रहा। अगर आपके पास पुराना फोन है तो एक्सचेंज बोनस मिलाकर कीमत और भी कम हो सकती है। इसके अलावा Vijay Sales का MyVS लॉयल्टी प्रोग्राम भी काम आने वाला है। हर खरीदारी पर 0.75% लॉयल्टी पॉइंट्स मिलते हैं और हर पॉइंट की वैल्यू 1 रुपया होती है, जो आगे किसी भी खरीदारी में काम आती है, ऐसे में अगर अपने पहले विजय सेल्स से कोई सामान खरीदा था तो आप इन पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कुछ दिन ही मिल रहा ये दमदार ऑफर, इसलिए जल्दी करें!
आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि यह सेल 19 अप्रैल 2026 तक ही चलने वाली है। उसके बाद कीमतें फिर से वही हो जाने वाली हैं, जो पहले थी। जैसा कि पहले हमेशा होता आया है, जब भी iPhone इस तरह के दाम पर आता है, स्टॉक बिजली की रफ्तार से खत्म होते हैं। तो अगर मन में इरादा पक्का है, तो देर मत करिए। फोन को अभी खरीद लीजिए।
नोट: सभी इमेज iPhone 17 Pro Series की हैं!
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile