iPhone 16 Plus के अलावा ये वाला iPhone Model भी हुआ सस्ता, मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, देखें नया प्राइस
iPhone 16 Pro को इंडिया में 1,19,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।
इस समय फोन पर आपको बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
बैंक ऑफर के तौर पर आपको 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
अगर आप iPhone Series के लेटेस्ट मॉडल खरीदना चाहते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस समय आपको यह सस्ते में मिल रहे हैं। असल में, हमने आपको अभी हाल ही में बताया था कि iPhone 16 Plus को सस्ते में सेल किया जा रहा है, अब जानकारी मिल रही है कि iPhone 16 Pro को भी सस्ते में इस समय खरीद जा सकता है। आपको iPhone 16 Pro पर 7000 रुपये का धमाका डिस्काउंट मिल रहा है। आप इस फोन को इस डिस्काउंट के बाद कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Surveyहालांकि, इस 7000 रुपये के डिस्काउंट के अलावा आपको बैंक ऑफर भी इस फोन पर मिल रहा है। जिसके बाद फोन की कीमत और कम हो जाती है। इस समय आप iPhone 16 Pro को अगर खरीदते हैं तो आपके बहुत पैसे बच जाने वाले हैं, ऐसा भी कह सकते है कि आपके हजारों रुपये बच जाने वाले है। आइए जानते है कि Flipkart पर आपको इस समय iPhone 16 Pro स्मार्टफोन किस प्राइस में मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 के लॉन्च के तुरंत बाद सस्ते में मिल रहा iPhone 16 का प्रीमियम मॉडल, जल्दी लग जाओ लाइन में
iPhone 16 Pro पर Flipkart Deal
iPhone 16 Pro स्मार्टफोन का लॉन्च प्राइस 1,19,900 रुपये है। इस फोन को आप इस समय Flipkart पर 7000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं, इस डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत घटकर केवल 1,12,900 रुपये बचती है। इसके अलावा आपको ICICI Bank का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर और Kotak Bank Credit Card से लेनदेन करने पर 3000 रुपये का ऑफ मिलने वाला है। इसका मतलब है कि इस समय आप फोन को 10000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इस फोन को एक्सचेंज में भी खरीद सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको अपने पुराने फोन की कंडीशन को चेक कर लेना चाहिए। अगर आपका फोन अच्छी कंडीशन में है तो आपको अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। आइए अब iPhone 16 Pro के स्पेक्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
iPhone 16 Pro के स्पेक्स और फीचर
iPhone 16 Pro स्मार्टफोन में एक 6.3-इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो Dolby Vision के साथ आती है, इसके अलावा इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इस फोन में आपको कैमरा कंट्रोल बटन भी मिलता है, जो फ्रेम के राइट साइड में आपको मिलता हा। आप इस बटन के माध्यम से फोटो लेने के साथ साथ वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस फोन में Grade 5 Titanium Frame भी मिलता है।
iPhone 16 Pro को देखते हैं तो फोन में आपको Apple का 3nm प्रोसेस पर निर्मित A18 Pro चिपसेट मिलता है। फोन में एक 3367mAh की बैटरी भी मिलती है। इस बैटरी के साथ एप्पल कहता है कि आप अपने फोन को पूरे दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए iPhone 16 Pro में एक 48MP का मेन कैमरा मिलता है। फोन में एक 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया जा रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 12MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में एक 12MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया जा रहा है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile