भरभरा के ढह गई iPhone के इस वाले मॉडल की कीमत, यहाँ मिल रहा अब तक का सबसे तोडू ऑफर, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग
iPhone 16 की कीमत में ऑनलाइन भारी गिरावट आई है.
आज Amazon और Flipkart पर Apple के इस फोन को सस्ते में ख़रीदा जा सकता है.
खरीदने वालों को मिल रहा है सबसे जबरदस्त और सस्ता ऑफर.
ऐसा हो सकता है कि आप Amazon India की Prime Day Sale को किसी भी कारण से मिस कर गए हों. हालाँकि, ऐसा नहीं है कि इस सेल के बाद आप किसी भी प्रोडक्ट खासकर एक स्मार्टफोन को सस्ते में अभी खरीद नहीं पायेंगे. आप आज भी Apple के इस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं. असल में आपको जानकारी के लिए बता देते है कि बेशक सेल ख़त्म हो गई हो, लेकिन इसके बाद भी आपको Amazon और Flipkart पर iPhone 16 को सस्ते में खरीदने का एक मौक़ा मिल रहा है. आइये जानते है कि इस फोन को आखिर किस सस्ते प्राइस में आप खरीद सकते हैं.
iPhone 16 पर Flipkart Offer
iPhone 16 को अगर आप Flipkart से खरीदना चाहते हैं तो आपको बढ़िया डील मिल रही है. इस फोन के 128GB स्टोरेज मॉडल को आप इस समय 12 फीसदी के डिस्काउंट के बाद केवल 69,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं. हालाँकि, फोन का असल प्राइस 79,900 रुपये था. इस फोन का लॉन्च 2024 में हुआ था.
इतना ही नहीं, अगर आप अपने पुराने फोन को देकर नए फोन को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं, इसके लिए आपको यह जांचना होगा कि आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में है. इसके बाद आपको लगभग लगभग 46000 रुपये के आसपास की बचत हो सकती है. इतना ही नहीं, फोन को Flipkart Axis Bank Cards की और से खरीदने पर आपको 5 फीसदी का डिस्काउंट अलग से मिल जाने वाला है.
iPhone 16 पर Amazon दे रहा गजब का डिस्काउंट
अगर आप इस फोन को इसी स्टोरेज मॉडल के साथ Amazon India से खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहाँ Amazon India पर फोन को 8 फीसदी के डिस्काउंट के साथ केवल 73,500 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा अगर आप iPhone 16 को No Cost EMI पर खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 3563 रुपये महीने में भी मिल सकता है, साथ साथ कुछ कैशबैक भी आपको मिलेंगे.
Flipkart के जैसे ही आपको Amazon India पर भी एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है. आप अपने पुराने फोन को देकर नए फोन की खरीद पर लगभग लगभग 52100 रुपये के आसपास की बचत कर सकते हैं. इस डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत क्या रह जाने वाली है आप गुना गणित कर सकते हैं. ऐसा करके आप फोन को बेहद भी सस्ते में खरीद सकते हैं. हालाँकि एक्सचेंज के लिए आपको अपने पुराने फोन की कंडीशन को जरुर देख लेना चाहिए.
iPhone 16 के कुछ सबसे खास फीचर
iPhone 16 कंपनी का सबसे लेटेस्ट iPhone Model है. इस फोन में एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 48MP का Primary Camera भी दिया गया हा. इसके लावा फोन में आपको एक 12MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है. इसके अलावा फोन में IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट क्षमता भी मिलती है.