iPhone 14 के साथ ही iPhone 13 और iPhone 12 की कीमत हुई बेहद कम, देखें iPhone 11 के साथ क्या हुआ

Highlights

Apple ने आखिरकार भारत में iPhone 14 सीरीज लॉन्च कर दी है और यह 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारत के बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध हुई है।

नए iPhones के लॉन्च के साथ, कंपनी ने पुराने फोन की कीमतों में भी कटौती की है और iPhone 11 को बंद कर दिया है।

Apple ने iPhone 14 Series के लॉन्च के साथ ही अपने iPhone 13 और iPhone 12 स्मार्टफोन्स की कीमत को भारत में कम कर दिया है।

Apple ने आखिरकार भारत में iPhone 14 सीरीज लॉन्च कर दी है और यह 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारत के बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध हुई है। नए iPhones के लॉन्च के साथ, कंपनी ने पुराने फोन की कीमतों में भी कटौती की है और iPhone 11 को बंद कर दिया है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा है, कंपनी ने अपने iPhone 14 Series के लॉन्च के साथ अपने iPhone 11 को बंद कर दिया है। हालांकि आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Apple ने iPhone 14 Series के लॉन्च के साथ ही अपने iPhone 13 और iPhone 12 स्मार्टफोन्स की कीमत को भारत में कम कर दिया है, आप इसे ऐसे भी देख सकते है कि iPhone 14 के लॉन्च के साथ ही इंडिया में iPhone 13 और iPhone 12 की कीमतों में भारी कटौती हुई है। आइए जानते हैं कि आखिर अब किस कीमत में आपको iPhone 13 और iPhone 12 मिल रहे हैं। 

10000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा iPhone 13

भारत में iPhone 14 की घोषणा उसी पुरानी कीमत पर की गई है। अब जबकि iPhone 13 एक साल पुराना स्मार्टफोन है, Apple ने डिवाइस की कीमत में कटौती की है। 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 69,990 रुपये हो गई है। हालाँकि, आप इसे फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल और अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल इवेंट के दौरान बहुत कम कीमत पर भी खरीद सकते हैं। दोनों सेल इवेंट अगले हफ्ते शुरू हो सकते हैं और महीने के अंत तक चलने वाले हैं। 

iPhone 13 की असली कीमत 79,990 रुपये है, यानी ग्राहकों को 10,000 रुपये की छूट मिल रही है। एप्पल की ऑनलाइन वेबसाइट पर 58,730 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है, जो कुछ अन्य आईफोन पर भी उपलब्ध है। एक्सचेंज राशि की गणना फोन की स्थिति और उम्र के आधार पर की जाती है। वहीं, फ्लिपकार्ट आपके पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 17,000 रुपये तक की छूट दे रही है।

iPhone 12 अब किस कीमत में मिल रहा?

iPhone 12 को भी भारत में कटौती मिली है और इस डिवाइस की कीमत अब 59,990 रुपये से शुरू होती है। हालाँकि, अमेज़न iPhone 12 को सिर्फ 52,999 रुपये में बेच रहा है, जो कि 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत है। ग्राहकों को Amazon पर 10,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। आईफोन 12 मिनी की कीमत 55,999 रुपये होगी।

इस साल, Apple ने एक मिनी वर्जन लॉन्च नहीं किया और इसके स्थान पर एक नया iPhone 14 Plus मॉडल पेश किया। Apple ने प्लस मॉडल की बिक्री काफी समय पहले ही बंद कर दी थी, इसे वापस लाकर कंपनी ने सभी को हैरान कर दिया है। प्लस मॉडल स्टैन्डर्ड आईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो स्मार्टफोन के बीच का एक मॉडल है। 

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles