iPhone 13 की ये डील देखकर दिन हो जाएगा गार्डन गार्डन! एक एंड्रॉयड फोन की कीमत में मिल रहा iPhone

HIGHLIGHTS

Apple iPhone 13 फ्लिपकार्ट पर 74,850 रुपये में सेल किया जा रहा है

128GB स्टॉरिज वाले iPhone 13 को उसी प्लेटफॉर्म पर 53,850 रुपये में खरीदा जा सकता है

फ्लिपकार्ट पर 16,000 रुपये से ज्यादा कीमत के एक्सचेंज ऑफर के साथ आप iPhone 13 को इस समय खरीद सकते हैं

iPhone 13 की ये डील देखकर दिन हो जाएगा गार्डन गार्डन! एक एंड्रॉयड फोन की कीमत में मिल रहा iPhone

Apple iPhone 13 फ्लिपकार्ट पर 74,850 रुपये में सेल किया जा रहा है। यह अपने असल प्राइस यानि लगभग 79,900 रुपये से 6 प्रतिशत कम कीमत में इस समय मिल रहा है। 128GB स्टॉरिज वाले iPhone 13 को उसी प्लेटफॉर्म पर 53,850 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपको एक ट्रिक का इस्तेमाल करना होगा, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि कुछ लोग पहले से ही इस ट्रिक के बारे में जानते हैं, हालांकि कुछ लोग आज पहली दफा ईसकए बारे में जानने वाले हैं। यह ट्रिक फोन पर मिलने वल एक्सचेंज ऑफर है, जो इसकी कीमत को कम कर देता है। यहाँ हम आपको इस ई-कॉमर्स पोर्टल पर iPhones की खरीद पर दिए जा रहे एक्सचेंज ऑफर के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: भारत में Realme GT Neo 3 5G के साथ कंपनी ने लॉन्च किए दो और डिवाइस

16,000 रुपये के एक्सचेंज के साथ मिल रहा iPhone 13

iPhone 13 huge discount and offer

फ्लिपकार्ट पर 16,000 रुपये से ज्यादा कीमत के एक्सचेंज ऑफर के साथ आप iPhone 13 को इस समय खरीद सकते हैं। हालांकि अगर आपको यह एक्सचेंज पूरा पूरा मिल जाता है तो आपको बेहद ही सस्ते में आईफोन 13 को अपने घर ले जाने का बढ़िया मौका मिलेगा। हालांकि आपका पुराना फोन आपको यह राशि दे सकता है लेकिन ऐसा तब हो सकता है जब फोन अच्छी स्थिति में हो। इसमें कुछ खराबी, खरोंच या कोई अन्य फिज़िकल डैमिज नहीं होना चाहिए। एक अच्छी बात यह है कि आप मात्र एप्पल का फोन ही नहीं, बल्कि किसी भी ब्रांड का फोन एक्सचेंज कर सकते हैं।

iPhone 13 पर मिल रही पूरी डील यहाँ समझिए

Apple iPhone 13 जिसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 74,850 रुपये है, अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आपको यह 16,000 रुपये तक कम मिल सकता है, यानि आपको iPhone 13 की खरीद पर 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यानि अगर आप यह पूरी कीमत मिल जाती है तो iPhone 13 की कीमत घटकर मात्र 58,850 रुपये हो जाती है। इसके अलावा आपको HDFC बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके iPhone 13 पर 5,000 की इन्स्टेन्ट छूट भी मिल सकती है। अगर आपको यह ऑफर भी मिल जाता है तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि ऐसा करने पर फोन की कीमत मात्र 53,850 रुपये ही रह जाती है। हालांकि इस कीमत में आपको यह फोन मिलेगा या नहीं, यह आपके एक्सचेंज किए जा रहे फोन पर निर्भर करता है। 

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Poco M4 5G: 90Hz डिस्प्ले और डिमेन्सिटी 700 SoC से लैस फोन की कीमत है…

Flipkart के अलावा Amazon India पर मिल रही बेस्ट डील

iPhone 13 huge discount and offer

इसी तरह, अमेज़न इंडिया iPhone 13 को 74,900 रुपये में सेल कर रहा है। हालांकि पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आपको 11,050 रुपये तक का फायदा हो सकता है। यह iPhone 13 की कीमत को घटाकर 63,850 रुपये कर देता है। फिलहाल, iPhone 13 के लिए Amazon पर कोई बैंक ऑफर उपलब्ध नहीं है।

पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 13 में A15 बायोनिक प्रोसेसर के साथ 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है। iPhone 13 में डुअल 12MP का रियर लेंस और 12MP का सिंगल फ्रंट कैमरा है।

यह भी पढ़ें: Rs 19 से शुरू हो रही है Bharti Airtel 4G डाटा वाउचर की कीमत, जानें डाटा और वैधता

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo