iPhone 15 Launching से पहले iPhone 13 के इस मॉडल पर धमाका डिस्काउंट, उठाएँ Amazing Deal का लाभ | Tech News
इस समय iPhone 13 पर धमाका डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
iPhone 13 के 256GB स्टॉरिज मॉडल की कीमत Amazon India पर वैसे तो 79990 रुपये है।
अगर आपको डिस्काउंट मिलता है तो फोन को मात्र 68499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
अगर आप अपने एंड्रॉयड फोन से ऊब गए हैं तो अब Apple Ecosystem में आना चाहते हैं तो क्यों न सीधे प्रीमियम फोन से ही इसकी शुरुआत करें। असल में हम आपको इसलिए ऐसा कह रहे हैं क्योंकि इस समय iPhone 13 पर धमाका डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ऐसा भी कह सकते है कि आपको सस्ते में iPhone 13 की बॉडी में iPhone 14 ही मिल रहा है। इन दोनों ही फोन्स में लगभग लगभग एक जैसे ही स्पेक्स हैं। अब हम जानते है कि iPhone 15 Launching करीब है।
Surveyयह भी पढ़ें: G20 Summit: अगर इस्तेमाल किया ये Top Class App तो कहीं नहीं आएगी कोई दिक्कत
iPhone 15 Series को 12 सितंबर को Wonderlust Event में लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि Apple iPhones सीरीज में यह कुछ महंगा फोन हो सकता है। ऐसे में आपको इस समय iPhone 13 पर मिलने वाला यह ऑफर पसंद आ सकता है।
iPhone 13 huge and best discount
iPhone 13 के 256GB स्टॉरिज मॉडल की कीमत Amazon India पर वैसे तो 79990 रुपये है। हालांकि इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आपको बेहद ही बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है, इस डिस्काउंट के बाद iPhone 13 Price cut सा हो जाता है। ऐसे में फोन आपको सस्ता मिल सकता है। अगर आपको डिस्काउंट मिलता है तो फोन को मात्र 68499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। आपको बता देते है कि iPhone 13 के इस मॉडल पर ग्राहकों को Amazon India पर 14% यानि लगभग 11401 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Upcoming Phone: Nokia जल्द ला रहा तगड़ी Battery Life वाला तोडू 5G Smartphone, Fastastic है डिजाइन
इसके अलावा iPhone 13 पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर अलग से दिया जा रहा है। जिसके बाद फोन की कीमत और कम हो जाती है। आइए जानते हैं फोन के कौन से ऑफर आपको दिए जा रहे हैं।
iPhone 13 Other Offer and Discount
अगर आपके पास एक पुराना फोन है तो आपको इसे एक्सचेंज करने पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल सकता है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 12250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है। हालांकि इसके लिए आपको अपने इलाके का पिन कोड डालकर यह चेक करना होगा कि आपको यह ऑफर मिलेगा या नहीं।
यह भी पढ़ें: तोडू फीचर वाले Galaxy A54 और Galaxy A34 पर Huge Discount! देखें New Price
यहाँ आपको बता देते है कि HSBC Cashback Card Credit Card से लेनदेन करने पर ग्राहकों को 250 रुपये ऑफ मिलने वाला है। इतना ही नहीं, आपको No-Cost EMI भी मिल रहा है। आप इस iPhone 13 Deal का लाभ Amazon India पर जाकर ले सकते हैं।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

