Infinix ने पेश किए दो नए मिड-रेंज फोंस, देखें क्या होगी भारतीय कीमत?

Infinix ने पेश किए दो नए मिड-रेंज फोंस, देखें क्या होगी भारतीय कीमत?
HIGHLIGHTS

Infinix Zero 5G 2023 सीरीज आज ही भारत में लॉन्च हुई

सीरीज में दो मॉडल्स Zero 5G और Zero 5G Turbo शामिल हैं

इस सीरीज की पहली सेल 11 फरवरी से शुरू होगी

Infinix Zero 5G 2023 सीरीज भारत में लॉन्च हो चुकी है। बता दें, कि इनफिनिक्स ने भारत में Zero 5G को अपने सबसे पहले 5G सक्षम स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। अब, ब्रांड अपने 2023 एडिशन के साथ वापस आ गया है। Zero 5G 2023 और Zero 5G 2023 Turbo नाम के दो स्मार्टफोंस आज ही लॉन्च किए हैं। ध्यान दें, कि दोनों फोंस के चिपसेट और स्टोरेज अलग-अलग हैं, लेकिन इनकी अन्य सभी स्पेसिफिकेशंस एक जैसी हैं। 

यह भी पढ़ें: टॉप 4 स्मार्टफोंस पर पूरे 50% की छूट! आखिर कहाँ मिल रही है धांसू डील?

Zero 5G 2023 सीरीज के लिए इनफिनिक्स ने मार्वल स्टूडियोज के साथ हाथ मिलाया है। इससे पहले, इन दोनों ब्रांड्स ने Note 12 सीरीज के लिए पार्टनरशिप की थी। Zero 5G 2023 सीरीज Ant-Man and the Wasp: Quantumania मूवी के सेलिब्रेशन में कुछ तोहफों के साथ एक खास पैकेज में आएगी, जो 17 फरवरी को रिलीज होने वाली है। आइए Zero 5G 2023 सीरीज की स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमतों के बारे में डिटेल में जानते हैं। 

Infinix Zero 5G 2023, Zero 5G 2023 Turbo के स्पेक्स और फीचर्स

Infinix Zero 5G 2023 डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जबकि Zero 5G 2023 Turbo इससे भी अधिक पॉवरफुल डायमेंसिटी 1080 चिपसेट से लैस है। दोनों फोंस 8GB LPDDR4x रैम ऑफर करते हैं। नॉन-टर्बो मॉडल में 128GB स्टोरेज है, जबकि प्रो वेरिएंट UFS 2.2 स्टोरेज ऑफर करता है। 

Infinix Zero 5G 2023 series launched in India

सेल्फी के लिए, Zero 5G 2023 सीरीज में सामने की तरफ एक 16-मेगापिक्सल का ड्यूअल-LED फ्लैश-सक्षम कैमरा है। पीछे की तरफ, इसमें एक 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर यूनिट और एक LED फ्लैश दिया है। 

यह भी पढ़ें: FREE Disney+ Hotstar वो भी पूरे साल! सस्ते प्लान में मिल रहे हैं इतने सारे बेनेफिट्स

Zero 5G 2023 लाइनअप में एक 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह सीरीज dual SIM support, 5G, ड्यूअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, GPS, USB-C पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक जैसे अन्य फीचर्स ऑफर करती है। 

Infinix Zero 5G 2023, Zero 5G 2023 Turbo की भारत में कीमत

Infinix Zero 5G 2023 Turbo, जो कि सिर्फ एक 8GB+256GB वर्जन में आता है, इसकी कीमत Rs 19,999 रखी गई है। Zero 5G 2023 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ Rs 17,999 में आता है। दोनों फोंस वेगन लेदर बैक के साथ सबमरीन ब्लैक, कोरल ऑरेंज और पर्ली व्हाइट कलर ऑप्शंस में आते हैं। Infinix Zero 5G 2023 सीरीज की पहली सेल 11 फरवरी से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: लाजवाब डिजाइन के साथ इस दिन लॉन्च हो रहा है Realme 10 Pro 5G Coca Cola Edition

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo