मात्र 10000 रुपए में Infinix लाएगा अपना पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन
पॉप-अप कैमरा से लैस होगा इंफिनिक्स का अगला फोन
टेक्नो भी इस तकनीक के फोन पर कर रहा है काम
ऐसी कई रेपोर्ट्स देखी गई हैं जिनमें दावा किया गया है कि Infinix अपना पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि Infinix pop-up selfie camera स्मार्टफोन की कीमत Rs 10,000 के अंदर रहेगी। 91mobiles के हवाले से यह खबर सामने आई है। यह कैमरा तकनीक अब तक महंगे फोंस में ही देखी गई है इसलिए इस कीमत में पॉप-अप कैमरा को देखना दिलचस्प होगा।
Surveyअगर इस स्मार्टफोन का प्राइस Rs 10,000 के अंदर रहेगा तो यह इंफिनिक्स के लिए इस सेगमेंट में अधिक लाभकारी होगा। इसके अलावा, Tecno भी अपने पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। The Mobile Indian की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और कंपनी की नई सीरीज़ का हिस्सा होगा। कंपनी का आखिरी फोन Infinix S5 Lite था जो पंच-होल डिस्प्ले से लैस था।
Specifications की बात करें तो Infinix S5 Lite में 6.55 इंच की HD+ इनफिनिटी O डिस्प्ले दी गई है। फोन में दी गई पंच होल डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.5% है। बेहतर अनुभव के लिए फोन में आई केयर मोड और रीडिंग मोड को भी शामिल किया गया है। डिवाइस के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5D ग्लास दिया गया है और फोन ग्लास यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आया है।
अब बात करें ऑप्टिक्स की तो डिवाइस में AI ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है और ट्रिपल कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सल का AI कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और लो-लाइट सेंसर दिया गया है। कैमरा ऐप में कस्टम बोकेह, AI HDR, AI ब्यूटी और पनोरमा मोड भी दिया गया है।
सेल्फी के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट, AI 3D फेस ब्यूटी, वाइडसेल्फी जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। Infinix S5 Lite मीडियाटेक हीलियो P22 ओक्टा कोर 64 बिट प्रोसेसर से लैस है जिसकी क्लोक स्पीड 2.0 Ghz है। फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज को रखा गया है। OS के मामले में डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर आधारित XOS 5.5 पर काम करता है और फोन में 4000mAh की बैटरी मिलती है। सिक्योरिटी के लिए S5 Lite में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर को भी रखा गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile