Infinix Note 7 सीरीज़ में लॉन्च हुए दो फोन, जानें ख़ास स्पेक्स
क्वाड कैमरा है शामिल
दी गई है 5000mAh बैटरी
Infinix Mobiles ने आज अपनी Note सिरीज़ में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Infinix Note 7 और Infinix Note 7 Lite दो नए एंट्री लेवल स्मार्टफोंस हैं। दोनों फोंस में पंच-होल डिस्प्ले, 48MP क्वाड कैमरा, बड़ी बैटरी और मीडियाटेक प्रोसेसर शामिल है। सीरीज़ में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और फ़ोन एंड्राइड 10 पर काम करता है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि भारतीय बाज़ार में इन्फिनिक्स नोट 7 सीरीज़ को कब पेश किया जाएगा।
SurveyInfinix Note 7 डिस्प्ले
डिवाइस में 6.95 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसका रेज़ोल्यूशन 720×1640 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 है। डिवाइस का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.5% है।
Infinix Note 7 प्रोसेसर
फोन मीडियाटेक हीलियो G70 के साथ आया है और इस चिपसेट को Realme 3 phone में भी देखा जा चुका है। कंपनी ने डिवाइस को कई वैरिएंट में उतारा है। जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज शामिल है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड द्वारा बढ़ाया भी जा सकता है।
Infinix Note 7 कैमरा
कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48MP कैमरा, 2मप मैक्रो लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर और लो-लाइट के लिए एक डेडिकेटेड सेंसर रखा गया है। फ़ोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Infinix Note 7 बैटरी और OS
स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी दी गई है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस एंड्रॉइड 10 पर आधारित XOS 6.0 UI पर काम करता है।
Infinix Note 7 Lite स्पेक्स
अब बात करें Infinix Note 7 Lite की तो फ़ोन में 6.6 इंच की HD+ स्क्रीन मिल रही है और इसका रेज़ोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है तथा इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस फ़ोन में पंच होल कैमरा मिल रहा है और यह मीडियाटेक हीलियो P22 पर चलता है। फोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है। डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है।
फोन के बैक पर 48MP का कैमरा दिया गया है और इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर, 2MP मैक्रो सेंसर और एक लो लाइट वीडियो अस्सिस्टिंग सेंसर मौजूद है। फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile