चर्चा बटोरने आ रहा है Infinix Note 50s 5G+, लॉन्च से पहले ही सामने आई जरूरी डिटेल्स, अभी के अभी डाल लें नजर
Infinix Note 50s 5G+ को लॉन्च ही इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है।
Infinix के इस फोन में 64MP का मेन कैमरा है।
इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर होने वाला है।
Infinix ने अपने आगामी फोन के मुख्य स्पेक्स की पुष्टि लॉन्च से पहले ही कर दिया है। असल में, लॉन्च से पहले ही Infinix Note 50s 5G+ के स्पेक्स को कंपनी ने सभी के सामने रख दिया है। इस फोन को आगामी 18 तारीख या शुक्रवार को लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन में एक 64MP का मेँ कैमरा Sony IMX682 सेन्सर होने वाला है। इसमें आपको 4K Video Recording आदि की क्षमता मिलने वाली है। इस फोन में गेमर्स को ध्यान में रखते हुए MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर होने वाला है। इसका मतलब है कि यह फोन गेमर्स को भी अपनी ओर बड़े पैमाने पर आकर्षित करने वाला है। असल में, AnTuTu पर इस फोन को 700,000 पॉईंटस मिले हैं। यह 90fps फ्रेम रेट को भी सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: गर्मी की अकड़ ढीली कर देंगे ये 5 एयर कूलर! ओढ़ने पड़ जाएंगे कंबल, कीमत है 7000 रुपये के अंदर
Infinix Note 50s 5G+ के मुख्य स्पेक्स और फीचर
Infinix Note 50s 5G+ स्मार्टफोन में आपको एक 5500mAh की बैटरी मिलने वाली है, जो 45W की ऑल-राउन्ड फास्ट चार्ज 3.0 क्षमता से लैस होने वाली है। इस फोन में आपको एंड्रॉयड 15 के अलावा XOS 15 का सपोर्ट होने वाला है। फोन में कंपनी का खुद का Folax AI Assistant मिलने वाला है। फोन में एक 6.78-इंच की FHD+ 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन में आपको गोरिला ग्लास 5 की सुरक्षा भी मिलने वाली है।
Infinix के आगामी फोन में मिलेगा दमदार कैमरा
Infinix के फोन में आपको एक 64MP का कैमरा मिलने वाला है, और इसकि पुष्टि भी कंपनी ने कर दी है। फोन में एक डुअल कैमरा होने की बात कराही जा रही है। फोन में एक 13MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलने वाला है। इसके अलावा आपको कैमरा में कई AI Feature भी मिलने वाले हैं, जैसे इस फोन में आपको AI Wallpaper Generator, AIGC Mode और AI Eraser भी मिलता है।
Infinix Phone का डिजाइन भी अच्छा होगा?
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस फोन को दो अलग अलग फिनिश में लॉन्च किया जा सकता है। फोन मटैलिक और वेगन लेदर फिनिश में आने वाला है। इसके अलावा वेगन लेदर वैरिएन्ट में आपको Scent Tech फीचर भी मिलने वाला है, जो सुगंध छोड़ता है। इस फोन में MIL-STD-810H Military-Grade Durability मिलती है। फोन में IP64 रेटिंग भी मिलती है, जो इस फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाता है। इस फोन को आप Marine Drift, Ruby Red और Titanium Grey कलर में आने वाला है।