भारत में सस्ते स्मार्टफोन की मांग धड़ाम करके गिरी! धड़ल्ले से बिक रहे महंगे फोन.. किन फोन्स को खरीद रहे यूजर?
भारत में जुलाई से सितंबर 2026 के बीच स्मार्टफोन शिपमेंट में 20% की गिरावट आई है।
इस समय के दौरान 25,000 रुपये से महंगे फोन की मांग में इजाफा नोट किया गया है।
Samsung ने 17 फीसदी मार्केट शेयर के साथ यूजर्स को अपने फोन्स से प्रभावित किया है।
भारत में स्मार्टफोन का बाजार एक अजीब दौर से गुजर रहा है। एक तरफ कंपनियां बड़ी बैटरी, AI फीचर्स और बेहतर कैमरे वाले फोन्स को निरंतर लॉन्च करती जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर, देखने को मिल रहा है कि सस्ते स्मार्टफोन की शिपमेंट निरंतर गिर रही है। हालांकि, इसमें एक हैरान करने वाली बात भी सामने या रही है। असल में, दूसरी ओर ऐसा देखने को मिल रहा है कि इसी बाजार में 25,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले फोन पहले से ज्यादा सेल होने शुरू हो गए हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि सस्ते फोन्स को नकार कर यूजर्स महंगे फोन्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं? असल में, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, ऐसा CyberMedia Research यानी CMR की एक सेल रिपोर्ट में ऐसा सामने आया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई से सितंबर 2026 के बीच भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 20 फीसदी कम रही। रिपोर्ट में बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत और फोन की आए दिन बढ़ती जा रही कीमत को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि, इन आंकड़ों को देखकर ऐसा भी समझ में या रहा है कि अब ग्राहक नया फोन खरीदने में जल्दबाजी नहीं कर रहे। कई लोग अपने पुराने स्मार्टफोन को ज्यादा समय तक इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं।
25,000 रुपये से सस्ते फोन्स की सेल गिर रही है
CMR के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा समस्या का सामना सस्ते स्मार्टफोन सेगमेंट कर रहे हैं। 7,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन्स की शिपमेंट में सालाना आधार पर 94 फीसदी की भारी गिरावट नोट की गई है। वहीं, 7,000 से 24,999 रुपये वाले सेगमेंट को अगर देखा जाए तो यह 42 फीसदी के आसपास तक गिरा है। इसी बीच एक हैरान करने वाली खबर या आँकड़े भी देखने को मिल रहे हैं, इस रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया है कि 25,000 रुपये से ज्यादा प्राइस वाले स्मार्टफोन्स की सेल बढ़ी है। अगर रिपोर्ट में मौजूद आंकड़ों को देखा जाए तो 25,000 से 49,000 रुपये वाले प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट की शिपमेंट में लगभग लगभग 38 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, 50,000 से एक लाख रुपये तक के सुपर प्रीमियम सेगमेंट में भी 32 फीसदी का इजाफा देखने को मिल रहा है। आइए अब जानते हैं कि आखिर कौन सा स्मार्टफोन्स ब्रांड यूजर्स को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।
Samsung नंबर-1, लेकिन Vivo और OPPO भी ज्यादा पीछे नहीं
अब सवाल आता है कि भारत के इस बदलते बाजार में किस कंपनी का दबदबा चल रहा है। आइए जानते हैं कि रिपोर्ट में आँकड़े क्या कहते हैं। CMR की रिपोर्ट को अगर देखा जाए तो Samsung ने 17 फीसदी मार्केट शेयर के साथ अपने आप को पहले स्थान पर बैठा लिया है। इसके अलावा Vivo इस बाजार में लगभग लगभग 16 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर है। OPPO और Xiaomi (POCO सहित) को अगर देखा जाए तो यह 12-12 फीसदी के साथ लिस्ट में मौजूद हैं। वहीं, Apple को अगर देखा जाए तो यह 9 फीसदी शेयर के साथ टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब हुआ है।
Samsung टॉप पर लेकिन…
यहां एक दिलचस्प बात समझना भी बेहद ही ज्यादा जरूरी है। असल में, Samsung का मार्केट शेयर बढ़कर 17 फीसदी जरूर हुआ है, लेकिन कंपनी की कुल स्मार्टफोन शिपमेंट में 8 फीसदी की गिरावट आई। यानी बाजार में आगे रहने का मतलब यह नहीं कि उसके फोन पिछले साल से ज्यादा बिके हैं। Vivo और OPPO की शिपमेंट 25-25 फीसदी घटी, जबकि Xiaomi में 28 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।
OnePlus और Ai+ ने चौंकाया
जहां बड़ी कंपनियों की शिपमेंट घट रही थी, वहीं OnePlus ने अलग कहानी दर्ज की है। कंपनी की कुल स्मार्टफोन शिपमेंट में सालाना आधार पर 27 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा 20,000 रुपये से कम वाले सेगमेंट का है, जहां OnePlus की शिपमेंट 500 फीसदी बढ़ी है। हालांकि, CMR ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी पिछले साल के आंकड़ों के आधार पर है। दूसरी तरफ Ai+ ने भी 247 फीसदी की सालाना ग्रोथ दर्ज की है।
क्या और ज्यादा महंगे होने वाले हैं स्मार्टफोन?
CMR की रिपोर्ट में बढ़ती मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स की लागत को बाजार पर दबाव की बड़ी वजह बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय ग्राहक अब फोन बदलने से पहले उसकी कीमत और मिलने वाले फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। कई लोग नया फोन खरीदने के बजाय मौजूदा डिवाइस को लंबे समय तक चला रहे हैं। ऐसे में, CMR का अनुमान है कि पूरे 2026 में भारत की स्मार्टफोन शिपमेंट 11 से 12 फीसदी तक गिर सकती है। खासकर 15,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन्स पर दबाव देखने को मिल सकता है।