Huawei P40 Series की कीमत के बारे में सामने आया नया लीक, जानिये सबकुछ

HIGHLIGHTS

Huawei P40 Series की कीमत को लेकर एक लीक सामने आया है

इस लीक के अनुसार Huawei P40 Pro स्मार्टफोन की कीमत लगभग 999 यूरो यानी लगभग Rs 82,640 होने वाली है

Huawei P40 Series की कीमत के बारे में सामने आया नया लीक, जानिये सबकुछ

Huawei P40 सीरीज को इसी महीने 26 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि अभी इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इस मोबाइल फोन की कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है। ऐसा सामने आ रहा है कि Huawei P40 Pro स्मार्टफोन को कथित तौर पर 999 यूरो यानी लगभग Rs 82,640 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Huawei P40 स्मार्टफोन का स्टैण्डर्ड वर्जन यूरोप में 799 यूरो यानी लगभग Rs 66,090 और 899 यूरो यानी लगभग Rs 74,370 की कीमत के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर हम टेकब्लॉग नामक वेबसाइट पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि इसके माध्यम से भी  कीमत को साझा किया गया है। इस वेबसाइट के अनुसार Huawei P40 स्मार्टफोन की कीमत 849 यूरो यानी लगभग Rs 70,230 के आसपास हो सकती है, इसके अलावा अगर हम Huawei P40 Pro की चर्चा करें तो इसे लगभग 1,139 यूरो यानी लगभग Rs 94,220 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। असल में आपको बता देते हैं कि Huawei P40 सीरीज में Huawei P40, Huawei P40 Pro और Huawei P40 Pro PE स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जा सकता है। 

ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको किरिन 990 चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा अगर हम CNMO की एक रिपोर्ट पर भी गौर करें तो आपको बता देते हैं कि इसके माध्यम से भी Huawei P40 सीरीज की कीमत सामने आई है। आपको बता देते हैं कि ऐसा सामने आ रहा है कि Huawei P40 स्मार्टफोन की कीमत 999 यूरो के आसपास होने वाली है, यानी अगर इसे भारतीय कीमत में बदलें तो यह Rs 82,640 के आसपास का हो जाता है। यह कीमत इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की है।

हालाँकि अगर हम 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसे लगभग 1,099 यानी Rs 90,910 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसके टॉप वैरिएंट की अगर चर्चा करें तो यह 8GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज मॉडल में 1,249 यूरो यानी लगभग Rs 1,033,20 में लॉन्च किया जा सकता है। 

ट्विटर पर लीक्स्टर Teme ने खुलासा किया है कि Huawei P40 सीरीज़ तीन मॉडल्स में आएगी। जब इन तीन मॉडल्स को लाइट, स्टैण्डर्ड और प्रो मॉडल के रूप में लाने का सवाल किया गया तो लीक्स्टर ने बताया कि वे तीन फ्लैगशिप मॉडल की बात कर रहे हैं।

देखे गए रेंडर के अनुसार, Huawei P40 के दो मॉडल्स रेक्टेंगुलर कैमरा डिज़ाइन के साथ आएँगे और तीसरे मॉडल को अलग कैमरा मोड्यूल के साथ पेश किया जाएगा। Huawei P40 फ्लैगशिप सीरीज़ किरिन 990 5G द्वार संचालित हो सकती है। हालांकि, बेस वैरिएंट को 5G मॉडेम रहित Kirin 990 द्वारा संचालित किया जाएगा। सभी वैरिएंट Android 10 पर आधारित EMUI 10 पर काम करेंगे। हालांकि, अभी इन ख़बरों की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वाया:

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile