2020 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होगा Huawei Mate X2 फोल्डेबल फोन

2020 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होगा Huawei Mate X2 फोल्डेबल फोन
HIGHLIGHTS

Kirin 990 5G SoC से लैस होगा Mate X2

साथ ही लॉन्च होगा Huawei P40

Huawei अपने अगले फोल्डेबल फोन Mate X2 को 2020 की तीसरी तिमाही में लॉन्च कर सकता है। कंपनी MWC 2020 में अपने Huawei Mate X का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च करेगा। यह इवेंट 24 फरवरी को शुरू होगा। डिवाइस बेहतर हिन्ज और मजबूत स्क्रीन के साथ ही 5G सपोर्ट के साथ आगा। डिवाइस में Kirin 990 5G SoC मिलने की संभावना है।

इंडस्ट्री में यह TSMC 7nm + EUV एक्सट्रीम अल्ट्रावायलेट लिथोग्राफी प्रोसेस का उपयोग करेगा। Huawei Mate X2 आगामी Kirin 1000 प्रॉसेसर के साथ आ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस को सितंबर में IFA 2020 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। Mate X2 में Samsung Galaxy Fold जैसा डिज़ाइन मिल सकता है।

ऐसा हो सकता है कि आगामी Huawei Mate X2 टैबलेट की तरह अनफोल्ड न हो। यह फुल स्क्रीन के साथ स्टैंडर्ड फोन की तरह उपयोग किया जा सकता है जो कि 6.5 इंच और 6.9 इंच के बीच हो सकती है। ऐसा हो सकता है कि Huawei का यह नया फोन पॉकेट फ्रेंडली न हो। Huawei Mate Xs में कई बड़े बदलाव मिल सकते हैं। Huawei Mate X को फरवरी 2019 में पेश किया गया था।

इन फोल्डेबल फोंस के अलावा, ब्रांड अपनी Huawei P40 सीरीज़ को लॉन्च करेगा। स्मार्टफोन निर्माता, अपने Huawei P40 स्मार्टफोन सीरीज़ को मार्च 2020 में लॉन्च कर सकता है। हम जानते हैं कि स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित EMUI स्किन पर काम करता है। डिवाइस Kirin 990 SoC, मल्टी-कैमरा सेटअप और 120Hz डिस्प्ले से लैस होगा। डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo