Huawei Y6 (2018) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, ऐसे हैं इसके फीचर्स
Huawei ने अपने Y6 (2018) स्मार्टफोन को स्नेपड्रैगन 450 और एंड्राइड Oreo की सपोर्ट के साथ लॉन्च कर दिया है।
Huawei ने अपने मोबाइल फ़ोन पोर्टफोलियो के दायरे को और बढ़ा लिया है, इसके लिए कंपनी ने अपने Huawei Y6 (2018) स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को भारतीय बाजार में अभी हाल फ़िलहाल में लॉन्च नहीं किया जाना है, लेकिन इतना जरुर है कि आने वाले कुछ समय में इस स्मार्टफोन को फिलीपिंस और रूस के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है।
Surveyअब हाल फ़िलहाल की चर्चा करें तो स्मार्टफ़ोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जैसा कि हमेशा से होता आया है कि लिस्टिंग में स्मार्टफोन की कीमत को नहीं दर्ज किया जाता है। इस स्मार्टफोन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हालाँकि ऐसा सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को 200 डॉलर के अंदर ही सेल के लिए लाया जा सकता है।
Paytm मॉल पर इन ब्लूटूथ स्पीकर्स पर मिल रहे हैं अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स
अगर हम इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेक्स की चर्चा करें तो ऐसा माना जा रहा है कि स्मार्टफोन को एक 5.7-इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, यह एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन है, इसके अलावा स्मार्टफोन में एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें आपको एक 2GB की रैम के साथ 16GB की इन्टरनल स्टोरेज भी दी गई है।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
स्मार्टफोन को एंड्राइड 8.0 Oreo के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें एक 3000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। कैमरा आदि की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि स्मार्टफोन को 13-मेगापिक्सल के रियर और एक 5-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।
Team Digit
Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile
