आपका सुस्त फ़ोन इन तरीकों से बन जाएगा सुपरफ़ास्ट
क्या आपके मोबाइल फ़ोन अचानक से स्लो परफॉर्म कर रहा है? अचानक ही रुक-रुक कर चलने लगा है, और इसके कारण आप बहुत ज्यादा परेशान हो गए हैं तो घबराएं नहीं... यहाँ है उपाए.
जब स्मार्टफोंस स्लो परफॉर्म करना शुरू करते हैं तो हमारी परेशानी बढ़ा देते हैं. रुक रुक कर चलते स्मार्टफ़ोन से परेशान होकर हम सोचते हैं कि बस अब इसे बेचकर कोई नया स्मार्टफ़ोन ले लेते हैं पर जब नया फ़ोन तलाश करने लगते हैं तो अपने बजट स्मार्टफोन्स के न मिलने के कारण आप ज्यादा परेशान हो जाते हैं। लेकिन आपको इस तरह का कोई काम करने या नया स्मार्टफ़ोन तलाश करने की कोई जरुरत नहीं है आपका यह पुराना स्मार्टफ़ोन पहले की तरह की परफॉर्म कर सकता है। क्या आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफ़ोन बिलकुल पहले की तरह ही काम करे तो जानिये इन टिप्स और ट्रिक्स को जो आपके पुराने स्मार्टफ़ोन जिसने स्लो परफॉर्म करना शुरू कर दिया है नए जैसा बना सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे…
Surveyइसके लिए आपको अपने स्मार्टफ़ोन को फैक्ट्री रिसेट करना होगा और ऐसा करते ही आपका स्मार्टफ़ोन फिर से नए स्मार्टफ़ोन की तरह काम करना आरम्भ कर देगा। पर ऐसा करने के साथ ही आपको कुछ बातें भी ध्यान में रखनी होंगी ताकि आपका डाटा डिलीट न हो जाए, और इसके अभाव में फिर से परेशान हो जाएँ।
अपने स्मार्टफ़ोन को फैक्ट्री रिसेट करने से पहले आपको अपने महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप ले लेना चाहिए। इसमें आपके कॉन्टैक्ट्स, तस्वीरें, कई महत्त्वपूर्ण ऐप्स आदि होते हैं जिनका बैकअप या तो आप अपने एक्सटर्नल माइक्रो-एसडी कार्ड में ले सकते हैं। यह किसी दूसरे डिवाइस में इसे ट्रान्सफर कर सकते हैं, इससे आपका डाटा डिलीट नहीं होगा और आपका स्मार्टफ़ोन भी फिर से अपने आप को तरोताज़ा दिखाई देने लगेगा। फैक्ट्री रीसेट करने से स्मार्टफ़ोन के कई छोटे-मोटे इशू और बग्स दूर हो जाते हैं। इस बात का ध्यान रखना बहुत जरुरी है कि अगर इस दौरान आपका डाटा डिलीट हो गया तो उसे किसी भी तरह या उपाए से वापिस नहीं लाया जा सकत है।
अपने डाटा को पाने के लिए आपको सेटिंग्स आप्शन में नीचे स्क्रॉल करने पर 'बैकअप ऐंड रीसेट' का विकल्प दिखाई देगा, आप इस आप्शन का चुनाव करके यह कर सकते हैं कि आपको अपने एसडी कार्ड का डाटा डिलीट करना है या नहीं। एक बार जब जब आपने पूरी तरह या सुनिश्चित कर लिया कि आपका डाटा अब सेव है तो आप अपने स्मार्टफ़ोन को फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं, इससे आपका डाटा भी डिलीट नहीं होगा और आपका फ़ोन फिर से तंदरुस्त भी हों जाएगा। और आने वाले कुछ दिनों तक वह एक नए स्मार्टफ़ोन की तरह की परफॉरमेंस देता रहेगा और अगर आपको फिर से लगता है कि आपका स्मार्टफ़ोन सुस्त हो गया है तो आप उसे फिर से फैक्ट्री रिसेट कर सकते है।
ऐसा करने के बाद आप देखेंगे कि आपके फ़ोन ने फिर से बिलकुल उसी तरह काम करना शुरू कर दिया है जैसे वह उस समय करता था जब आपने उसे लिया था, क्या आपने यह महसूस किया, अपना एक्सपीरियंस हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर बताएं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile