7 हजार की कीमत में एक स्मार्टफोन खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखें

HIGHLIGHTS

अगर आप 7K की कीमत में एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आप सही जगह पर हैं।

आज हम आपको बताने वाले है कि आखिर आपको 7 हजार की कीमत में एक स्मार्टफोन में किन चीजों को देखना चाहिए।

इस लिस्ट को देखने के बाद आप जान जाएंगे कि आपको इस कीमत में कैसा स्मार्टफोन खरीदना चाहिए।

7 हजार की कीमत में एक स्मार्टफोन खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखें

अगर आप 7 हजार रुपये की कीमत के अंदर एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं, असल में आज हम आपको वो सब बातें बताने वाले हैं जो आपको एक सस्ते स्मार्टफोन को खरीदते हुए ध्यान में रखनी चाहिए। 2023 में 7 हजार की कीमत के अंदर एक स्मार्टफोन को चुनना एक कठिन काम हो सकता है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बाजार में आपको एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिल जाने वाले हैं। अब ऐसे में आपको अपनी जरूरत का आँकलन करना चाहिए, और इसके बाद ही एक स्मार्टफोन का चुनाव करना चाहिए। आज यहाँ हम आपको बताने वाले है कि आखिर आपको किन किन चीजों का ध्यान रखकर कम कीमत में एक अच्छा स्मार्टफोन कैसे खरीदना चाहिए। आइए जानते है कि आखिर आपको 7 हजार रुपये की कीमत वाला एक स्मार्टफोन खरीदते हुए किन बातों का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

जितना ज्यादा स्टॉरिज, उतना ज्यादा अच्छा

अगर आप इस कीमत में एक स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं, या ऑनलाइन खरीद रहे हैं तो आपको सबसे पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि इस फोन में आपको ज्यादा से ज्यादा स्टॉरिज ऑप्शन मिल जाए। असल में जितना ज्यादा स्टॉरिज आपको इस फोन में मिलेगा, उतना ही अच्छा आपके लिए रहने वाला है। असल में इस कीमत में ज्यादातर स्मार्टफोन निर्माता आपको कम ही स्टॉरिज देते हैं, आपको ज्यादा से ज्यादा 32GB स्टॉरिज मिलती है। हालांकि आपको ध्यान रखना है और एक ऐसे स्मार्टफोन का चुनाव करना है जो लगभग आपको 64GB स्टॉरिज देता हो। 

यह एक काल्पनिक इमेज है!

डिजाइन का भी ध्यान रखना चाहिए

यूं आपको 10 हजार की कीमत के अंदर वाले लगभग सभी फोन्स में एक जैसा ही डिजाइन मिलता है, लेकिन आजकल सभी स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने अपने स्मार्टफोन्स को अलग अलग डिजाइन में उतारना शुरू कर दिया है। आपको स्मार्टफोन को देखकर ही पता चल जाता है कि आखिर यह कौन सा फोन है। डिजाइन का अच्छा होना आपकी पर्सनैलिटी को भी एक नया ही आयाम देता है। इसलिए आपको स्टॉरिज के बाद डिजाइन का भी ध्यान रखना होगा। 

फोन की परफॉरमेंस बेहतरीन हो

आजकल स्मार्टफोन में इतना कुछ आने लगा है कि इन सब के होने से फोन की परफॉरमेंस कहीं न कहीं बाधित होने लगी है, हालांकि प्रीमियम और उसके नीचे वाली श्रेणी में ऐसा नहीं है, लेकिन 7 हजार की कीमत में आने वाले फोन या इससे भी कम कीमत में आने वाले फोन में आपको अच्छी परफॉरमेंस नहीं मिलती है। इसी कारण आपको एक ऐसे फोन का चुनाव करना चाहिए जो एक अच्छे प्रोसेसर के साथ आता हो। 

ऐसा फोन जो एक अच्छी डिस्प्ले से लैस हो

प्रोसेसर के बाद आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि इस फोन में आपको एक अच्छा डिस्प्ले मिले। आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि जो फोन आप खरीद रहे हैं, उसमें आपको एक अच्छा डिस्प्ले मिल रहा हो। फोन का डिस्प्ले पैनल अच्छा होना जरूरी है, आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि यह सूरज की तेज रोशनी में काला न पड़ जाता हो। 

यह एक काल्पनिक इमेज है!

लंबे समय तक चलने वाली बैटरी हो 

आपको एक ऐसे स्मार्टफोन का चुनाव करना चाहिए जो एक बढ़िया बैटरी के साथ आता हो, असल में आपको चाहिए कि आप एक बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदें। क्योंकि अगर आप फोन को पूरा दिन इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन यह आधे दिन में ही दम तोड़ देता है तो आपके लिए दिक्कत हो सकती है। आपको एक ऐसा फोन चुनना चाहिए जो 4000-5000mAh की बैटरी के साथ आता हो। 

कैमरा भी बेहतर हो तो अच्छा होगा

आप समझ ही गए हैं कि आपको अपने लिए कैसा फोन लेना चाहिए, हालांकि एक अंतिम चीज यह है कि आपको यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि आप जिस फोन को खरीद रहे हैं, उसका कैमरा भी अच्छा होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपको शायद अपने निर्णय पर पछताना पड़ सकता है। 

कुछ अन्य सुविधाएँ 

अब जब आप अपने लिए ऐसा ही एक स्मार्टफोन चुन लेते हैं जो इन सब सुविधाओं के साथ आता है और इस फोन में आपको इसके अलावा भी कुछ अन्य सुविधा मिल रही है तो सोने पे सुहागा वाला बात हो जाने वाली है। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo