Honor Magic Vs 2: 16GB RAM के साथ लॉन्च हुआ Premium फोल्डेबल फोन, देखें कीमत और स्पेक्स | Tech News

Highlights

Honor ने चीन में एक नया फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic Vs 2 लॉन्च किया है।

नया फोल्डेबल फोन Glacier Blue, Midnight Black और Violet Coral कलर ऑप्शंस में आता है।

कंपनी ने अभी इस फोन की भारतीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

चीनी टेक जायंट Honor ने देश में एक नया फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic Vs 2 लॉन्च किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट फोल्डेबल डिवाइस क्वालकॉम प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, बड़ी डिस्प्ले और तीन कलर ऑप्शंस में आया है। आइए नए हैंडसेट की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

Honor Magic Vs 2 Price

चीन में ऑनर मैजिक वीएस 2 की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 6,999 (लगभग Rs 80,000) रखी गई है और 16GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन को CNY 7,699 (लगभग Rs 88,000) में पेश किया गया है। नया फोल्डेबल फोन Glacier Blue, Midnight Black और Violet Coral कलर ऑप्शंस में आता है। यह डिवाइस चीन में 17 अक्टूबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी इस फोन की भारतीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Magic Vs 2 Specifications

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इस फोन में Luban titanium hinge का इस्तेमाल किया गया है जो तगड़े फोल्डिंग मेकेनिस्म और स्व-विकसित शील्ड स्टील मटीरियल को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन 7.92-इंच LTPO OLED प्राइमरी डिस्प्ले से लैस है जो फुल HD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इसके अलावा इसमें समान रिज़ॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट के साथ 6.43-इंच सेकंडरी LTPO OLED स्क्रीन भी मिलती है।

Honor का लेटेस्ट फोल्डेबल फोन एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है जिसे Adreno 730 GPU और 16GB तक रैम के साथ पेयर किया गया है। यह डिवाइस 512GB इनबिल्ट स्टोरेज भी ऑफर करता है। यह एंड्रॉइड 13-आधारित मैजिक OS 7.2 के साथ आता है।

Magic Vs 2 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 20MP टेलीफ़ोटो लेंस शामिल है। इस डिवाइस के कैमरे OIS और EIS को भी सपोर्ट करते हैं। ऑनर के इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल की दोनों स्क्रीन्स पर सेल्फ़ी और वीडियो कॉल्स के लिए 16MP कैमरा भी दिया गया है। बैटरी की बात करें तो यह हैंडसेट 5000mAh बैटरी पर चलता है जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।\

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles