Digit.in

Honor लाया 108MP कैमरा वाला नया 5G स्मार्टफोन, देखें इसके धमाका फीचर्स

Highlights

ऑनर का यह नया स्मार्टफोन 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।

इस हैंडसेट में 3x लॉसलेस ज़ूम वाला 108MP प्राइमरी सेंसर मिलता है।

सिक्योरिटी के लिए यह एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

Honor लाया 108MP कैमरा वाला नया 5G स्मार्टफोन, देखें इसके धमाका फीचर्स

Honor Magic Lite 5G स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Magic 5 Lite का उत्तराधिकारी है जिसे इस साल फरवरी में पेश किया गया था। नया स्मार्टफोन महत्वपूर्ण अपग्रेड्स के साथ आया है। कंपनी द्वारा अभी इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा करना बाकी है। आइए इसे लेकर सभी जरूरी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं। 

Honor Magic 6 Lite 5G Availability

इस स्मार्टफोन को Emerald Green, Midnight Black और Sunrise Orange कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। यह कंपनी की इटली वेबसाइट पर 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के सिंगल कन्फ़िगरेशन में लिस्टेड है। कंपनी ने अभी इस फोन की कीमत तो नहीं बताई है लेकिन पुष्टि जरूर हो चुकी है कि इसकी सेल 27 दिसंबर से शुरू होगी। 

Honor Magic 6 Lite 5G launched

Magic 6 Lite 5G Specifications, Features 

ऑनर का यह नया स्मार्टफोन 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 13-आधारित MagicOS 7.2 पर चलता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर से लैस है जिसे एड्रीनो 710 GPU के साथ पेयर किया गया है। 

ऑप्टिक्स के लिए फोन के बैक पर एक रिंग जैसे सरक्युलर मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरा यूनिट दिया गया है। इस सेटअप में 3x लॉसलेस ज़ूम वाला 108MP प्राइमरी सेंसर, 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो शूटर मौजूद है। इसके अलावा फ्रन्ट पर 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। 

ऑनर ने अपने नए हैंडसेट को 5300mAh बैटरी के साथ पैक किया है जो 35W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा डिवाइस Wi-Fi 802.11, Bluetooth 5.1, NFC, GPS, GLONASS, Beidou, Galileo और USB Type-C कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles