Digit.in

OMG! लॉन्च से पहले iQOO 12 की कीमत लीक, 64MP कैमरा,16GB रैम समेत मिलेंगे ढेरों Amazing फीचर्स

Highlights

iQOO अपने iQOO 12 स्मार्टफोन को 12 दिसंबर को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है।

अमेज़न ने गलती से अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत की डिटेल्स का खुलासा कर दिया है।

iQOO 12 भारत में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

OMG! लॉन्च से पहले iQOO 12 की कीमत लीक, 64MP कैमरा,16GB रैम समेत मिलेंगे ढेरों Amazing फीचर्स

iQOO अपने iQOO 12 स्मार्टफोन को 12 दिसंबर को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह भारत में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस पहला डिवाइस होगा। इसके लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके बारे में काफी डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। इस फ्लैगशिप फोन का भारतीय वर्जन इसके चीनी वर्जन जैसा होगा जो पिछले महीने लॉन्च हुआ था। अब, आइकू 12 की आधिकारिक कीमत लीक हो गई है।

आइकू का यह स्मार्टफोन अमेज़न के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने गलती से अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत की डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। 

यह ध्यान देना जरूरी है कि अब अमेज़न ने कीमत मेंशन की गई लिस्टिंग्स को हटा दिया है। हालांकि, टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने X (Twitter) पर उन लिस्टिंग्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। 

iQOO 12 Leaked Price

लिस्टिंग्स से पता चला है कि इस स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को बेहद संभावित तौर पर 52,999 रुपए में सेल किया जाएगा, जबकि 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 57,999 रुपए रखी जा सकती है। 

बता दें कि संभावित बैंक डिस्काउंट्स समेत कुछ लॉन्च ऑफर्स ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन की फाइनल कीमत को कम कर सकते हैं।

Specifications

आइकू 12 भारत में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 64MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो सेंसर और एक 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल होगा। 

साथ ही कंपनी 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले का भी वादा कर रही है। डिवाइस में 6.78-इंच 144Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में 120-wot फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। 

यह हैंडसेट डेडिकेटेड सुपर कम्प्यूटिंग चिप Q1 के साथ आएगा जो 144 FPS गेम फ्रेम इंटरपोलेशन को प्राप्त करने में मदद करेगा।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles