Honor 9 Lite स्मार्टफोन आज एक बार फिर से Flipkart पर सेल के लिए होगा उपलब्ध

HIGHLIGHTS

कंपनी ने घोषणा की थी कि Honor 9 Lite स्मार्टफोन को सप्ताह में दो बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Honor 9 Lite स्मार्टफोन आज एक बार फिर से Flipkart पर सेल के लिए होगा उपलब्ध

जैसा कि अभी कुछ समय पहले ही Honor ने इस बात की घोषणा की थी कि वह अपने Honor 9 Lite स्मार्टफोन को अब से Flipkart के माध्यम से सप्ताह में दो बार सेल के लिए लाने वाला है। कंपनी ने इस बात की घोषणा की थी कि वह अपने Honor 9 Lite स्मार्टफोन को हर सप्ताह मंगलवार और गुरूवार को Flipkart के माध्यम से सेल के लिए लाने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Amazon Summer Carnival: होम एप्लायंसेज़ खरीदने का यह है अच्छा मौका

इस घोषणा के बात इस स्मार्टफोन को आज मंगलवार को फ्लिप्कार्ट पर दोपहर 12 बजे सेल के लिए लाया जाने वाला है। हालाँकि आपको यह भी बता दें कि यह सेल Honor 9 Lite स्मार्टफोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वर्जन के लिए ही की जाने वाली है।

फ्लिप्कार्ट पर Honor 9 Lite स्मार्टफोन को मोबाइल ऑफ़ द मंथ का खिताब भी मिला हुआ है। इसका मतलब है कि इस डिवाइस को काफी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि इसके भारत में लॉन्च के बाद से कई बार सेल के लिए लाया गया है। इसके बाद भी अपनी हर सेल में ही यह स्मार्टफोन कुछ ही मिनटों में ही सोल्ड आउट हो गया है। 

अगर इस स्मार्टफोन पर मिल रहे कुछ ऑफर्स की चर्चा करें तो जैसा कि पहले से ही इसके साथ आपको कुछ न कुछ ऑफर मिलता आ रहा है, इस बार भी आपको इस स्मार्टफोन की खरीद पर Rs 7,000 की गारंटीड बायबैक वैल्यू मिल रही है. अगर हम Honor 9 Lite स्मार्टफोन के स्पेक्स की चर्चा करें तो Honor 9 Lite स्मार्टफोन में आपको एक 5.65-इंच की FHD+ 2160×1080 पिक्सेल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल रही है। यह स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आई है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

स्मार्टफोन में ओक्टा-कोर किरिन 650 CPU दिया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ एक 4GB रैम के अलावा एक 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट भी मिल रहा है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo