Honor 8A 2020 बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ हुआ ऑनलाइन
Honor 8A 2020 स्मार्टफोन को मीडियाटेक हेलिओ P35 प्रोसेसर और 3020mAh क्षमता की बैटरी के साथ ऑनलाइन देखा गया है
इस मोबाइल फोन में Honor Play 8A के मुकाबले कुछ छोटे मोटे बदलाव नजर आ रहे हैं
Honor Play 8A स्मार्टफोन जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था, अब माना जा रहा है कि इसे यूके में अपग्रेडेड वर्जन मिलेगा। नए संस्करण को कथित तौर पर ऑनर 8ए 2020 कहा जाने वाला है और इसे यूके की रिटेल वेबसाइट क्लोव पर लिस्ट भी किया जा चुका है। वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से, हम लिस्टेड फोन को लगभग वैसे ही स्पेक्स को देख सकते हैं जो पिछले साल ऑनर प्ले 8ए में देखे गए थे। अपग्रेटेड हॉनर 8ए स्मार्टफोन में, हालांकि, हमने एक नया रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर देखा जो पिछले संस्करण में नहीं था। यह भी नोट किया गया था कि फोन 15 अप्रैल तक स्टॉक में रहेगा।
Surveyक्लोव पर लिस्टेड हॉनर 8ए 2020 स्मार्टफोन को एक ही वैरिएंट यानी 64जीबी स्टोरेज के साथ देखा जा रहा है। फोन ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा और दोनों यूनिट्स की कीमत EUR 130 (लगभग 10,800 रुपये) है, जिसमें वैट भी शामिल है। Honor Play 8A को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। हालाँकि अगर इसकी कीमत पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि, Honor Play 8A स्मार्टफोन के 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 799 (लगभग 8,000 रुपये) थी। जबकि, 64जीबी स्टोरेज वैरिएंट CNY 999 (लगभग 10,200 रुपये) में उपलब्ध था।
अगर हम रिटेल वेबसाइट को देखें तो डुअल-सिम (नैनो) सिम से लैस ऑनर 8ए 2020 एंड्रॉइड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है, और इसमें एक ही 6.09-इंच एचडी + (720×1,560 पिक्सल) एलसीडी पैनल के साथ-साथ एक वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच भी है। बैक पैनल पर, कैमरे के बगल में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल जाने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी 6765) एसओसी मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको 3जीबी रैम भी मिल रही है।
कैमरा आदि की बात करें तो Honor 8A पुराने Honor Play 8A के जैसे ही स्पेक्स आदि के साथ अआता है। कैमरे के सेटअप में बैक पैनल पर सिंगल रियर 13-मेगापिक्सल शूटर शामिल है, जबकि फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच में 8-मेगापिक्सल कैमरा है।
नए फोन में 3,020mAh की बैटरी भी मौजूद है। सिंगल 64GB स्टोरेज वैरिएंट की मेमोरी क्षमता को डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट (512GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए, Honor 8A 2020 में ब्लूटूथ v4.2 है। फोन फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile