Honor 10 स्मार्टफोन को लेकर सामने आई नई इमेज, Notch डिजाईन की ओर कर रही इशारा

HIGHLIGHTS

Honor 9 स्मार्टफोन के डिजाईन की तरह ही Honor 10 स्मार्टफोन का भी डिजाईन होने की संभावना है।

Honor 10 स्मार्टफोन को लेकर सामने आई नई इमेज, Notch डिजाईन की ओर कर रही इशारा

Huawei ने पिछले साल जून में अपने Honor 9 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इसी पीढ़ी के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारियों में लगी है। आपको बता देते हैं कि कंपनी के Honor 10 स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से इंटरनेट पर चर्चा चल रही है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस स्मार्टफोन को लेकर काफी लीक और रुमर भी सामने आ चुके हैं। अब इस स्मार्टफोन को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है, जो वेइबो के माध्यम से सामने आई है। यहाँ इस स्मार्टफोन की एक तस्वीर लीक हुई है, जो स्मार्टफोन को Notch डिजाईन के साथ लॉन्च होने की बात कह रही है। 

Paytm मॉल इन प्रोडक्ट्स पर दे रहा है छूट और कैशबैक ऑफर्स

इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि OnePlus के को-फाउंडर कार्ल पी ने भी आधिकारिक तौर पर इस बात के पुष्टि कर दी है कि वह अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 6 को Notch डिजाईन के साथ ही लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा Xiaomi के Mi सीरीज में आने वाले नए स्मार्टफोंस भी इसी डिजाईन के साथ लॉन्च किये जा सकते हैं। 

अब आपको बता दें कि Huawei इस डिजाईन के साथ अपने नए स्मार्टफोन Nova 3e (P20 Lite), P20, और P20 Pro स्मार्टफोन को इसी डिजाईन के साथ लॉन्च कर चुकी है। अब ऐसा सामने आ रहा है कि Honor 10 स्मार्टफोन भी कुछ ऐसे ही डिजाईन के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। 

इन लीक हुई तस्वीरों में आपको बता दें कि आप इस नौच को आसानी से देख सकते हैं। साथ ही स्मार्टफोन में मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर को को भी इन तस्वीरों में देखा जा सकता है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

हालाँकि अगर लीक हुए इमेज आदि की बात करें तो आपको यह भी बता देते हैं कि स्मार्टफोन के लीक स्पेक्स कुछ इस तरह है। स्मार्टफोन में एक Kirin 970 चिपसेट हो सकता है। इसके अलावा इसे Honor 9 स्मार्टफोन की तरह ही 4GB रैम और 6GB की रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसकी स्टोरेज की चर्चा करें तो यह 64GB और 128GB क्रमश: हो सकती है। हालांकी अभी इसके अलावा इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo