Honor 10 स्मार्टफोन को लेकर सामने आया नया लीक, डिजाईन और कैमरा के बारे में दे रहा जानकारी
हॉनर 10 स्मार्टफोन में किरिन 970 प्रोसेसर, 6GB की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल्स सकती है।
Honor जल्द ही अपने Honor 10 स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है, अगर कंपनी की ओर से भेजे गए मीडिया इनवाइट आदि की चर्चा करें तो ऐसा सामने आ रहा है कि इस स्मार्टफोन को 15 मई को लंदन में लॉन्च किया जा सकता है। अभी कुछ समय पहले इस स्मार्टफोन को लेकर और अभी तक भी कई रुमर्स और लीक आदि आ रहे हैं। अब सामने आ रहा है कि यह डिवाइस Huawei की P20 सीरीज से इंस्पायर है।
Surveyअगर हम वेइबो के माध्यम से सामने आये एक आधिकारिक बैनर पर गौर करें तो इसके माध्यम से सामने आ रहा है कि यह डिवाइस एक ग्लॉसी मल्टी-कलर बैक से लैस होने वाला है, ऐसा ही कुछ हम Huawei P20 में भी देख चुके हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन में कैमरा को हॉरिजॉन्टल रखा जा सकता है। हालाँकि इस तस्वीर में बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर नजर नहीं आ रहा है, इसका मलतब है कि इसे फोन एम् फ्रंट पर स्क्रीन के नीचे देखा जा सकता है।
Amazon Summer Carnival: होम एप्लायंसेज़ खरीदने का यह है अच्छा मौका
इस स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से भारत में अभी इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था, और इसकी कीमत Rs 29,999 थी। स्मार्टफोन में एक 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ मिली थी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को मेटल डिजाईन के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में एक किरिन 970 ओक्टा-कोर प्रोसेसर, 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई थी।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
अब अगर Honor 10 स्मार्टफोन के बारे में बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन के बारे में अभी कुछ भी कहना काफी जल्दी हो सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में काफी कुछ सामने आने वाला है।
Team Digit
Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile
