क्या आप जानते हैं कैसे शेड्यूल किये जा सकते हैं मैसेज?
आइये जानते हैं कि आखिर आप ऑटोमैटीकली सेंड करने से पहले कैसे शेड्यूल कर सकते हैं अपने मैसेज।
ऐसे बहुत सी चीजें हैं जो आप अपने रोज़मर्रा के जीवन में करना भूल जाते हैं, कई बार ऐसा होता है कि आप अपने किसी दोस्त के जन्मदिन को ही भूल गए हैं, ऐसा भी होता है कि आप अपने बॉस को कोई मैसेज करना चाहते थे लेकिन आप उसे भी भूल गए। आपके साथ ऐसा भी हुआ होगा कि आप अपनी शादी की सालगिरह को ही भूल गए हों। ऐसा हर साल भी हो सकता है, रोजाना भी हो सकता है, या मासिक और साप्ताहिक तौर पर भी हो सकता है।
Surveyअब अगर कोई ऐसा तरिका हो जिसे अपनाकर हम इन सब चीजों को कभी न भूलें तो कैसा हो। आपको बता दें कि आप ऐसा कर सकते हैं। ऐसा आप फोन में मैसेज शेड्यूल करके कर सकते हैं। अगर आप मैसेज शेड्यूल कर देंगे तो इस भूलने की समस्या से आप निजात पा सकते हैं।
हालाँकि इस काम को करने के लिए आपको कुछ थर्ड पार्टी एप्स की जरूरत होने वाली है, तो अगर आप अपने फोन में इन एप्स को पसंद नहीं करते हैं तो शायद आप इस काम को नहीं कर सकते हैं। हालाँकि अगर आप इस काम को करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। अपने इस काम को करके आप सभी को चौंका भी सकते हैं कि आखिर आपने इस काम को किया कैसे, क्योंकि अभी तक अगर किसी का जन्मदिन भूलते हैं, आये हैं और अचानक उसे आपको ओर से शुभकामनाएं मिलती हैं तो वह व्यक्ति वास्तव में ही चौंक जाने वाला है।
Do It Later: अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो अलग अलग 5 प्लेटफॉर्म्स पर आप अपने मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स में जीमेल, याहू, हॉटमेल, फेसबुक और ट्विटर आदि शामिल हैं।
इसके अलावा कई अन्य ऐप बाजार में ऐसे मौजूद हैं जो इस काम को करने में आपको सहायता कर सकते हैं। इस लिस्ट में SMS Planing, Schedule SMS, और अल्फा मैसेजिंग आदि शामिल हैं। अगर आप इनके बारे में ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो आप बड़ी आसानी से इन्हें गूगल प्लेस्टोर पर जाकर देख सकते हैं। इनका इस्तेमाल आपको एक नई जानकारी की ओर ले जाने वाला है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile