गजब! Nothing Phone 3 को 20 हज़ार रुपए सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका! यहां चल रही बंपर डील

Highlights

यह फोन महज 15 दिनों के अंदर ही बड़ी छूट के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गया है.

यह एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए बेहद आकर्षक डील है.

ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत 69,500 रुपए तक की छूट पा सकते हैं.

हाल ही में लॉन्च हुआ Nothing का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone 3 भारतीय बाजार में 79,999 रुपए की कीमत पर पेश किया गया था. यह स्मार्टफोन अपनी लॉन्चिंग के महज 15 दिनों के अंदर ही बड़ी छूट के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गया है. Flipkart पर चल रहे खास ऑफर्स के तहत इसे 50,000 रुपए से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है, जो एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए बेहद आकर्षक डील है. अगर आप लंबे समय से इस फोन को खरीदने की सोच रहे थे, तो यह समय आपके लिए सबसे परफेक्ट साबित हो सकता है.

Nothing Phone 3 पर बंपर ऑफर

फ्लिप्कार्ट ने Nothing Phone 3 पर कुछ शानदार बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स की घोषणा की है, जिससे इसकी कीमत में भारी कटौती हो रही है. स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की असली कीमत 79,999 रुपए है, लेकिन अब इसे बेहद कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. अगर ग्राहक ICICI या IDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 10,000 रुपए तक की सीधी छूट मिल रही है. इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 10,000 रुपए का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है.

फ्लिप्कार्ट पर लिस्टिंग के अनुसार, ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत 69,500 रुपए तक की छूट पा सकते हैं, जो उनके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी. उदाहरण के लिए, अगर आपके पास Nothing Phone 2a है और वह एकदम सही कंडीशन में है, तो आप 19,100 रुपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें 9,100 रुपए की एक्सचेंज वैल्यू और 10,000 रुपए का बोनस शामिल है. इस तरह इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत केवल 49,900 रुपए रह जाती है.

Nothing Phone 3 की खासियतें

नोथिंग फोन 3 अपने ट्रांसपेरेंट और यूनिक डिजाइन के लिए जाना जाता है, और इस बार कंपनी ने डिजाइन में कुछ नया करने की कोशिश की है. इस बार कैमरा लेंस की पोजिशन को थोड़ा अलग रखा गया है और पहले मौजूद ग्लिफ़ इंटरफेस को हटाकर अब नए ग्लिफ़ मैट्रिक्स के साथ पेश किया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है. यह डिज़ाइन यूज़र्स को एक इंटरैक्टिव और मजेदार अनुभव देता है.

फोन में परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB तक की रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें एक 50MP का टेलीफोटो लेंस भी है जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यह बहुत कम समय में फुल चार्ज हो सकता है.

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles