Google Play Movies जल्द दे सकता है फ्री ऐड-बेस्ड फिल्में और टीवी शोज़ कैटेगरी

HIGHLIGHTS

कंटैंट में ऐड होंगे शामिल

जल्द ही नई कैटेगरी हो सकती है ऐड

Google Play Movies जल्द दे सकता है फ्री ऐड-बेस्ड फिल्में और टीवी शोज़ कैटेगरी

Google जल्द ही अपने गूगल प्ले मूवीज़ ऐप पर फिल्मों और टीवी शोज़ के लिए फ्री ऐड-बेस्ड लाइब्रेरी ला सकता है। कई रिपोर्ट्स में इस खबर की जानकारी मिली है। नए गूगल प्ले मूवीज़ अपडेट में फिल्मों और टीवी शोज़ के लिए अलग श्रेणी ऐड की जाएगी जिसमें ऐड सहित कंटैंट मिलेगा और यूजर्स फ्री ऑफ कॉस्ट इसका आनंद उठा पाएंगे। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Google अमेरीकन स्ट्रीमिंग सर्विस Vudu की तरह फ्री ऐड-सपोर्ट कंटैंट प्रोवाइड करेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Google Play Movies ऐप वर्तमान समय में यूज़र्स को फिल्में खरीदने या रेंट पर देखने की सुविधा देता है। हालांकि, XDA Developers की रिपोर्ट की मानें तो, Google Play Movies app के APK टियरडाउन वर्जन v4.18.37 से संकेत मिले हैं कि कंपनी जल्द ही फ्री-टू-वॉच ऐड-बेस्ड फ्लिमों और टीवी शोज़ के लिए नई कैटेगरी लाने की तैयारी कर रहा है। Google Pay Movies APK में मिली इस जानकारी की पुष्टि 9to5Google की रिपोर्ट में भी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल जल्द ही इस फीचर को ला सकता है।

Coronavirus के कारण दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन किया गया है और लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। वहीं स्टूडेंट्स और घरों में रहने वाले लोग या वो व्यापारी जो दुकानों और बाज़ारों से रोज़ का काम करते हैं, सभी घर बैठे इंटरनेट के सहारे दुनिया से कन्नेक्टेड हैं। ऐसे में मनोरंजन के लिए लोगों का फोकस ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस आदि पर टिका हुआ है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile